होम / बिजनेस / महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने की रतन टाटा से मुलाकात, जानिए इसके पीछे क्या है मकसद?
महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने की रतन टाटा से मुलाकात, जानिए इसके पीछे क्या है मकसद?
45 मिनट की इस मुलाकात में दोनों लोगों की सादगी देखते ही बनी. इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मीडिया से बातचीत भी की.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
मुंबईः मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को टाटा संस के चेयरमैन Emeritus रतन टाटा से उनके घर पर मुलाकात की. 45 मिनट की इस मुलाकात में दोनों लोगों की सादगी देखते ही बनी. इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मीडिया से बातचीत भी की. रतन टाटा ने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. वहीं उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए पिछली सरकार द्वारा लिए फैसलों पर रोक लगाने और अधिकारियों द्वारा आपत्ति जताने पर अपनी तरफ से सफाई दी.
शिंदे ने पूछा कैसा है स्वास्थ्य
मुलाकात के दौरान शिंदे ने रतन टाटा से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा. यह मुलाकात टाटा के कोलाबा स्थित घर पर हुई. रतन टाटा से मुलाकात के बाद एकनाथ शिंदे ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उनसे पिछली सरकार के फैसलों को निलंबित करने के बारे में पूछा गया. शिंदे ने कहा कि "जिन कार्यों को अंतिम रूप से, जल्दबाजी में स्वीकृत किया गया था, उन्हें रोक दिया गया है. अन्य आवश्यक कार्यों को निलंबित नहीं किया गया है." उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार बदलने से कोई भी जनहित, आवश्यक, विकास कार्य रद्द नहीं किया जाएगा.
Maharashtra CM Eknath Shinde meets industrialist Ratan Tata at the latter's residence in Mumbai pic.twitter.com/81m5B9AVZV
— ANI (@ANI) July 27, 2022
सीएम की स्थगन नीति पर अधिकारियों ने जताई थी आपत्ति
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार ने महाविकास अघाड़ी सरकार के दौरान लिए गए विभिन्न फैसलों को स्थगित करने की नीति शुरू की, जिससे प्रशासन में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी. मंगलवार को विभिन्न सचिवों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सामने अपना रुख पेश किया कि स्थगन नीति के कारण विकास कार्यों में बाधा आ सकती है और अदालती मामलों में देरी हो सकती है. उसके बाद कुछ विभागों के जरूरी कार्यों पर लगी रोक हटा ली गई.
'पूर्व मुख्यमंत्री' उद्धव ठाकरे को दी जन्मदिन की बधाई
एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की बधाई दी है. लेकिन अहम बात यह है कि एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को पूर्व मुख्यमंत्री बताया है. "महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की बधाई. मां जगदंबा के चरणों में प्रार्थना करते हुए कि वे स्वस्थ और लंबी आयु प्राप्त करें. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इसी तरह उद्धव ठाकरे का जिक्र करते हुए उनको बधाई दी है.
VIDEO: चीनी मोबाइल कंपनी Vivo कैसे बन रही है देश की अखंडता-संप्रभुता के लिए खतरा?
टैग्स