✕

होम / बिजनेस / PM ने जिस प्रतिमा का किया था अनावरण, वो महज 8 महीने में ही गिर गई, हवा दोषी करार!

PM ने जिस प्रतिमा का किया था अनावरण, वो महज 8 महीने में ही गिर गई, हवा दोषी करार!

महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की एक प्रतिमा के गिरने को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है. इस बवाल से भाजपा की टेंशन बढ़ना लाजमी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले साल मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल लोक में करोड़ों की लागत से बनीं कुछ मूर्तियों के गिरने पर बवाल हुआ था. विपक्ष ने इसके लिए भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए. हालांकि, कुछ समय बाद मामला आया-गया हो गया. यानी सबकुछ भुला दिया गया. अब ऐसे ही एक मामले को लेकर महाराष्ट्र में बवाल मचा हुआ है. हालांकि, अंतर इतना है कि यहां भ्रष्टाचार जैसे आरोप नहीं हैं. वो शायद इसलिए कि मूर्ति निर्माण में राज्य शासन की प्रत्यक्ष भागीदारी नहीं है.    

CM ने बताया कारण
दरअसल, महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की विशाल प्रतिमा महज 8 महीने में ही गिर गई. इस प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इसके लिए तेज हवा को दोषी ठहराया है. उनका कहना है कि  सोमवार को 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी, जिससे प्रतिमा गिर गई. जबकि विपक्ष का कहना है कि छत्रपति शिवाजी की स्मारक का निर्माण जल्दबाजी में किया गया. इसी वजह से गुणवत्ता की अनदेखी की गई और नतीजा सबसे सामने है.

दिए थे 2.36 करोड़  
राज्य के सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पिछले साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस के अवसर पर स्थापित की गई थी. 35 फुट ऊंची इस प्रतिमा का निर्माण इंडियन नेवी ने करवाया था. महाराष्ट्र सरकार ने इसके लिए नौसेना को 2.36 करोड़ रुपए दिए थे, लेकिन प्रतिमा बनाने वाली कंपनी का चयन, कलाकार और डिज़ाइन आदि की पूरी प्रक्रिया नेवी ने की थी. इस वजह से राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार जैसे आरोप नहीं लग रहे हैं. 

2 के खिलाफ FIR
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 4 दिसंबर को नेवी डे के अवसर पर इस प्रतिमा का अनावरण किया था. नेवी ने मेसर्स आर्टिस्टरी को प्रतिमा का कामकाज सौंपा था, जिसके प्रोपराइटर जयदीप आपटे हैं. पुलिस ने मामले में जयदीप आप्टे और स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट चेतन पाटिल के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. वहीं, राज्य सरकार में PWD मंत्री और भाजपा नेता रवींद्र चव्हाण ने इस मामले में गेंद Navy के पाले में डाल दी है. उनका कहना है कि प्रतिमा में इस्तेमाल स्टील में जंग लगने की जानकारी पत्र लिखकर नेवी को दी गई थी. साथ ही नेवी अधिकारियों से ठोस कदम उठाने को भी कहा था. 

भाजपा की बढ़ गई टेंशन  
नेवी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. उसने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि हमने प्रतिमा गिरने के कारण की जांच करने और जल्द से जल्द मूर्ति की मरम्मत कर फिर से उसकी स्थापना के लिए एक टीम नियुक्त की है. बहरहाल मूर्ति गिरने की वजह चाहे जो हो, चुनावी मौसम में इस घटना ने भाजपा को टेंशन ज़रूर दे दी है. विपक्ष, खासकर उद्धव ठाकरे के शिवसेना इसे छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करार दे रही है. यदि विपक्ष की सोच से जनता का जुड़ाव हो गया, तो फिर भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

6 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

7 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

7 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

8 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

10 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

8 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

7 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

7 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

6 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

10 hours ago