✕

होम / बिजनेस / रूठों को मनाने की कोशिश, 24 घंटे के अंदर ही इस राज्य ने लागू कर दी UPS 

रूठों को मनाने की कोशिश, 24 घंटे के अंदर ही इस राज्य ने लागू कर दी UPS 

केंद्र सरकार के यूनिफाइड पेंशन स्कीम की घोषणा के महज 24 घंटों के अंदर ही महाराष्ट्र ने इस योजना को लागू कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मोदी सरकार ने न्यू पेंशन स्कीम (NPS ) को  लेकर केंद्रीय कर्मचारियों की नाराज़गी को दूर करने का प्रयास किया है. सरकार ने भले ही पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल नहीं की है, लेकिन  UPS यानी यूनिफाइड पेंशन स्कीम पेश करते हुए NPS की खामियों को दूर करने की कोशिश ज़रूर की है. सरकारी कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से PM मोदी की मुलाकात के बाद सरकार ने शनिवार को UPS का ऐलान किया. इस नई व्यवस्था को लागू करने वाला महाराष्ट्र पहला राज्य बन गया है. 

लुभाने का प्रयास 
महाराष्ट्र को इसी साल विधानसभा चुनाव से गुजरना है. ऐसे में एकनाथ शिंदे सरकार ने घोषणा के महज 24 घंटों के अंदर की इस योजना को लागू कर दिया.  लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद शिंदे सरकारी कर्मचारियों सहित रूठे मतदाताओं को लुभाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने मध्य प्रदेश की तर्ज पर लाड़ली बहना योजना शुरू की और एक कदम आगे बढ़ते हुए लाड़ला भाई योजना का भी ऐलान कर डाला. हालांकि, इस तरह की योजनाओं से सरकारी खजाने पर अत्यधिक भार पड़ेगा, जिसे लेकर विशेषज्ञों ने चिंता भी जाहिर की है. 

ऐसी है UPS
UPS की बात करें, तो इसके तहत साल 2004 के बाद नौकरी जॉइन करने वाले कर्मचारियों को आखिरी वेतन का करीब 50% बतौर पेंशन देने की व्यवस्था की गई है. यूपीएस में कर्मचारी को 25 वर्ष की सेवा के बाद आखिरी वर्ष के औसत वेतन के 50% के बराबर पेंशन दी जाएगी. एक अप्रैल 2025 से लागू होने वाली इस योजना के तहत कर्मचारियों के अंशदान को NPS की मौजूदा व्यवस्था के 10% के बराबर ही रखा गया है, लेकिन सरकार ने अपने अंशदान को 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 18.5 प्रतिशत कर दिया है. सरकार क कहना है कि UPS में पारिवारिक पेंशन, गारंटी शुदा न्यूनतम पेंशन और सेवानिवृत्ति के बाद एकमुश्त भुगतान का भी प्रावधान किया गया है. 

90 लाख को फायदा
यूपीएस लागू करने से एरियर के रूप में चालू वित्त वर्ष में सरकारी खजाने पर करीब 800 करोड़ रुपए क भार आएगा और यूपीएस के लिए लगभग 6250 करोड़ रुपए खर्च होंगे. इस योजना से केंद्र के 30 लाख से अधिक कर्मचारियों को लाभ होगा. यदि राज्य सरकारें भी यूपीएस को लागू करती हैं, तो कुल 90 लाख कर्मचारियों को इसका फायदा हो सकेगा 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

7 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

8 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

8 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

9 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

11 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

9 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

8 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

8 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

7 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

11 hours ago