होम / बिजनेस / महंगाई का एक और झटका, आज से CNG-PNG फिर महंगी हुई

महंगाई का एक और झटका, आज से CNG-PNG फिर महंगी हुई

मुंबई में CNG के दाम साल भर के अंदर 10 बार बढ़ाए जा चुके हैं. आगे भी कीमतों में कटौती की कोई गुंजाइश नहीं दिख रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मुंबई: मुंबईकरों के लिए महंगाई का एक और झटका लगा है. महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने एक बार फिर CNG, PNG के दाम बढ़ा दिए है. CNG का दाम 4 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाया गया है. जबकि पाइप के जरिए मिलने वाली रसोई गैस यानी PNG के दाम 3 रुपये प्रति यूनिट तक बढ़ाए गए हैं. नए दाम आज से ही लागू हो चुके हैं.
 
साल भर में 10वीं बार बढ़े CNG के दाम

CNG की कीमतों में साल भर के अंदर ये 10वीं बढ़ोतरी है. जुलाई 2021 से लेकर जुलाई 2022 तक CNG के दाम 30 रुपये तक बढ़ चुके हैं. आज की बढ़ोतरी के बाद मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में CNG के दाम 80 रुपये प्रति किलो हो चुके हैं. एक नजर डालते हैं कि बीते 12 महीनों में कब कब CNG की कीमतों में इजाफा हुआ. 

कब-कब बढ़े CNG के दाम 

दिन                             बढ़ोतरी (रुपये/किलो)
जुलाई 13, 2021                  2.58
अक्टूबर 4, 2021                 2.59
अक्टूबर 13, 2021               2.97
नवंबर 26, 2021                 3.96
दिसंबर 17, 2021               2.00
जनवरी 9, 2022                 2.50 
अप्रैल 6, 2022                   7.00
अप्रैल 13, 2022                 5.00
अप्रैल 30, 2022                 4.00
जुलाई 13, 2022                 4.00

MGL की सफाई

लगातार कीमतों बढ़ोतरी पर महानगर गैस लिमिटेड का बयान आया है कि 'घरेलू गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से उत्पादन लागत में बढ़ोतरी हुई है, जिससे CNG और PNG के दाम बढ़ाने का फैसला लिया गया. महानगर गैस लिमिटेड घरेलू गैस आवंटन में कमी को पूरा करने के लिए विदेशी बाजार से गैस खरीद रही है. 

आपको बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल को इंपोर्टेड नेचुरल गैस की कीमतों में 110 परसेंट का इजाफा कर दिया था. जिसके बाद से ही गैस के दाम बढ़ रहे हैं. महाराष्‍ट्र सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए पहले तो वैट घटा दिया, 1 अप्रैल को वैट घटाने के बाद इसकी कीमतों में 6 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई थी, लेकिन इसके बाद गैस कीमतों लगातार बढ़ोतरी से ये फायदा भी जाता रहा. 

PNG भी महंगी

CNG के साथ साथ पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG भी महंगी हो चुकी है. 3 रुपये की ताजा बढ़ोतरी के बाद PNG का दाम 45.50 रुपये से बढ़कर 48.50 रुपये प्रति एससीएम हो चुका है. इस बढ़ोतरी का असर 19 लाख परिवारों पर पड़ेगा. 

टैक्सी किराए बढ़ाने की मांग

CNG के दाम बढ़ने से मुंबई टैक्सी यूनियन ने टैक्सियों के किराए बढ़ाए जाने की मांग की है. मुंबई टैक्स यूनियन के नेता ए एल क्वाद्रोस का कहना है कि टैक्सियों का न्यूनतम किराया 25 रुपये से बढ़ाकर अब 35 रुपये कर देना चाहिए. उनका कहना है कि CNG के बढ़ते दामों के बीच बिजनेस करना मुश्किल है. हम सरकार के पास कीमतों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव लेकर जाएंगे. 

अगर ये प्रस्ताव मान लिए जाते हैं तो मुंबईकरों के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट महंगा हो जाएगा, सिर्फ टैक्सियां ही नहीं CNG से चलने वाली बसें और एग्रीगेटर कैब्स जैसे ओला-उबर के किराए भी बढ़ सकते हैं. इसके पहले देश भर में LPG सिलेंडर के दाम भी 50 रुपये बढ़े थे जिससे एक सिलेंडर का रेट 1053 रुपये पहुंच गया था. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

1 hour ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

4 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

6 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

6 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

6 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

1 hour ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

9 hours ago