होम / बिजनेस / Mahadev Betting App Case: FIR में जुड़ा डाबर ग्रुप के चेयरमैन और डायरेक्टर का नाम!

Mahadev Betting App Case: FIR में जुड़ा डाबर ग्रुप के चेयरमैन और डायरेक्टर का नाम!

Mahadev Betting App Case में नया मोड़ आया है और डाबर ग्रुप (Dabur Group) के चेयरमैन और डायरेक्टर का नाम मामले से जुड़ गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

डाबर ग्रुप (Dabur Group) के चेयरमैन मोहित बर्मन और डायरेक्टर गौरव बर्मन को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. महादेव बेटिंग ऐप मामले (Mahadev Betting App Case) में मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR में डाबर ग्रुप के चेयरमैन और डायरेक्टर का नाम भी शामिल है. 

FIR में आया नाम
आपको बता दें कि इस FIR में 31 लोगों को आरोपी बताया गया है और इन 31 लोगों में डाबर ग्रुप के चेयरमैन मोहित बर्मन और डायरेक्टर गौरव बर्मन का नाम भी शामिल है. मीडिया ने मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR की फोटोकॉपी के हवाले से यह जानकारी साझा की है. आपको बता दें कि मुंबई पुलिस द्वारा माटुंगा के रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश बंकर की शिकायत के आधार पर 7 नवंबर 2023 को यह FIR दर्ज की गई थी. यह FIR महादेव ऐप की ही अन्य शाखा खिलाड़ी ऐप से संबंधित है. आपको बता दें कि खिलाड़ी ऐप के प्रमोटर्स में सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के नाम भी शामिल हैं. 

इस नेता का भी आया नाम
फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा महादेव बेटिंग ऐप मामले (Mahadev Betting App Case) की जांच की जा रही है. आपको बता दें कि इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा एक फॉरेंसिक जांच के हवाले से कहा गया था कि महादेव बेटिंग ऐप मामले (Mahadev Betting App Case) के प्रमोटर्स द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपयों का भुगतान किया गया था और साथ ही जांच एजेंसी की तरफ से यह भी कहा गया था कि इस मामले की जांच भी की जानी चाहिए. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भूपेश बघेल पर हमला बोलते हुए उनपर आरोप लगाया था कि भूपेश बघेल ही महादेव बेटिंग ऐप (Mahadev Betting App) के प्रमुख मास्टरमाइंड हैं. 

बेटिंग की शक्ल में घूमा हवाला का पैसा
प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की जा रही जांच में सामने आया है कि महादेव ऑनलाइन बुक ऐप का हेडऑफिस संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में है और विभिन्न देशों में अपनी शाखाएं या फिर पैनल के माध्यम से 70 से 30% के प्रॉफिट के अनुपात के साथ कारोबार करती थी. इसके साथ ही प्रवर्तन निदेशालाय ने यह भी कहा है कि बेटिंग के माध्यम से हवाला का काम किया जा रहा था और हवाला के पैसों को विदेशी खातों में बेटिंग की शक्ल देकर ट्रांसफर किया जा रहा था. 
 
यह भी पढ़ें: Oberoi Group से आई बुरी खबर, नहीं रहे होटल इंडस्ट्री का चेहरा बदलने वाले PRS

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

11 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

11 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

12 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

14 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

14 hours ago

बड़ी खबरें