होम / बिजनेस / Maggi ने बनाया सबको दीवाना, कमाई में बनी नंबर-1, 15 महीने में कमा डाले 24000 करोड़ रुपये

Maggi ने बनाया सबको दीवाना, कमाई में बनी नंबर-1, 15 महीने में कमा डाले 24000 करोड़ रुपये

नेस्ले की इंडिया यूनिट Nestle India ने अपनी साला रिपोर्ट में बताया है कि कंपनी ने FY2023-24 में इंस्टैंट नूडल्स मैगी की रिकॉर्ड सेल करते हुए इस प्रोडक्ट के लिए दुनिया का सबसे बड़ा मार्केट बन गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दो मिनट में बन जाने नूडल्स मैगी (Maggi) ने भारत में रिकॉर्डतोड़ बिक्री की है. नेस्ले इंडिया (Nestle India) के अनुसार, भारत मैगी का सबसे बड़ा मार्केट बन गया है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 में भारत में लगभग 600 करोड़ यूनिट मैगी की बिक्री की है. इसके अलावा कंपनी की चॉकलेट किटकैट (KitKat) ने भी बिक्री के रिकॉर्ड तोड़े हैं. कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष के दौरान 420 करोड़ यूनिट किटकैट बेची हैं. भारत किटकैट का दूसरा सबसे बड़ा मार्केट बन गया है.

मैगी और किटकैट ने कराई मोटी कमाई

स्विस एमएनसी नेस्ले की इंडिया यूनिट ने अपनी सालाना रिपोर्ट में यह आंकड़े जारी किए. इसके मुताबिक, दुनिया में सबसे ज्यादा मैगी भारत में ही बिक रही है. नेस्ले ने बताया कि भारत उनके लिए सबसे तेजी से बढ़ता बाजार बन गया है. कंपनी यहां डबल डिजिट में ग्रोथ कर रही है. कंपनी ने मैगी नूडल्स और मैगी मसाला-ए-मैजिक की कीमत एवं प्रोडक्ट मिक्स के जरिए यह तेजी हासिल की है. किटकैट चॉकलेट भी नेस्ले का बेस्टसेलर बनी है. वहीं, इससे कंपनी की भी अच्छी खासी कमाई हुई है. कंपनी के प्रोडक्ट की सेल में जोरदार इजाफे के चलते Nestle India ने 31 मार्च 2024 तक पिछले 15 महीने में ही 24,275.5 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की है.

विवादों में फंस गई थी मैगी, FSSAI ने लगाया था बैन

आज कंपनी के लिए रिकॉर्ड सेल कर रही मैगी साल 2015 में बड़े विवाद में फंस गई थी. स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने जून, 2015 में मैगी नूडल्स पर 5 महीने का बैन लगा दिया था. मैगी में तय सीमा से ज्यादा लेड होने का आरोप लगा था. लेड एक खतरनाक केमिकल होता है, जो न सिर्फ इंसानों बल्कि जानवरों के लिए भी घातक होता है. FSSAI के अनुसार, मैगी में 17.2 पार्ट्स पर मिलियन (PPM) लेड था. यह तय सीमा 2.5 पीपीएम से लगभग 1000 गुना ज्यादा था. 

बैन के बाद जीरो हो गया था मैगी का मार्केट शेयर 

इस बैन के चलते नेस्ले इंडिया को तगड़ा झटका लगा था. बैन के समय भारतीय नूडल्स मार्केट में मैगी का शेयर लगभग 80 फीसदी था. बैन के एक महीने के अंदर यह घटकर शून्य पर आ गया था. अब बैन के लगभग एक दशक बाद भी मैगी अपना पुराना स्थान वापस हासिल करने में संघर्ष कर रही है. इस सेगमेंट में कई कंपनियों के आ जाने से कम्पटीशन तगड़ा हो गया है. पिछले 8 साल में कंपनी लगभग 140 प्रोडक्ट इंडिया में उतार चुकी है. साथ ही वह भारत में 2025 तक 7500 करोड़ रुपये का निवेश भी करने वाली है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

1 day ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

1 day ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

1 day ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

1 day ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

1 day ago


बड़ी खबरें

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

43 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

2 hours ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

5 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

3 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

4 hours ago