✕

होम / बिजनेस / मध्य प्रदेश बनेगा आत्मनिर्भर राज्य! सरकार ने ऐसे हासिल किया 17 हजार करोड़ का निवेश

मध्य प्रदेश बनेगा आत्मनिर्भर राज्य! सरकार ने ऐसे हासिल किया 17 हजार करोड़ का निवेश

मध्य प्रदेश सरकार ने क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन में हजारों करोड़ों रुपये का निवेश हासिल किया है. सम्मेलन में ताइवान, मलेशिया, ब्रिटेन, फिजी, इंडोनेशिया सहित कई देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के प्रत्येक राज्य अपने युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए आत्मनिर्भर बनने की राह पर चल रहे हैं. ऐसे में विदेशी निवेशकों को रिझाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं, इसी कड़ी में मध्यप्रदेश सरकार ने भी अपने राज्य में क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन का आयोजन किया. इसके जरिए सरकार ने विदेशी निवेशकों से 17 हजार करोड़ रुपये का निवेश ऑफर (Investment Offer) हासिल किया है. तो आइए जानते हैं सरकार इस निवेश का इस्तेमाल कहां और कैसे करेगी? 

12 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
मध्य प्रदेश सरकार ने इस सम्मेलन के जरिए ताइवान, मलेशिया, ब्रिटेन, फिजी और इंडोनेशिया आदि देशों के 4 हजार प्रतिनिधियों को बुलाकर 700 से ज्यादा बैठक कीं और उनके सामने अपनी पूरी योजना रखी, जिसके बाद प्रदेश सरकार को ये निवेश मिलें हैं. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बयाता कि  उन्हें 15 निवेशकों से 17 हजार करोड़ का कुल निवेश प्राप्त हुआ. इससे करीब 12000 लोगों को रोजगार मिलेगा.

सेना के लिए टैंक बनाने के लिए साइन हुआ एमओयू 
इस दौरान सरकार ने मुख्यमंत्री ने 1,500 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 67 उद्योगों की आधारशिला रखी और उद्घाटन किया, जिससे 4,500 रोजगार के अवसर पैदा होंगे. वहीं, जबलपुर में रक्षा उत्पादन यूनिट्स में सेना के लिए टैंक बनाने के लिए अशोक लीलैंड और सशस्त्र वाहन निगम लिमिटेड के बीच 600 करोड़ रुपये का समझौता ज्ञापन (MOU) पर भी साइन हुए. इसका मतलब है कि अब प्रदेश सेना को टैंक बनाकर भी देगा. वहीं, प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कपड़ा और परिधान क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एक अत्याधुनिक कौशल विकास केंद्र स्थापित करने की घोषणा भी की.

ये हैं प्रमुख निवेशक
प्रदेश के प्रमुख निवेशकों में हेडलबर्ग सीमेंट 1,500 करोड़ रुपये के निवेश से दमोह जिले में संयंत्र लगाएगी, वॉल्वो-आयशर कमर्शियल व्हीकल्स 1,500 करोड़ रुपये के निवेश से भोपाल में इकाई स्थापित करेगी और एसआरएफ फार्मास्यूटिकल्स राज्य में इकाई लगाकर 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी.

160 देशों में एक्सपोर्ट हो रही मध्य प्रदेश की दवा 
यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में 517 सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के साथ 16 औद्योगिक क्षेत्र उभरे हैं. उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश की दवा कंपनियों के प्रोडक्ट को 160 देशों में निर्यात किया जा रहा है, और दुनिया की बड़ी दवा कंपनियां राज्य में काम कर रही हैं. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में ब्रैंडेड खाद्य पदार्थों की 70 यूनिट्स हैं.  आगे चलकर सरकार मध्य प्रदेश में हीरा पॉलिशिंग उद्योग स्थापित करने के लिए कदम उठाएगी, क्योंकि राज्य (पन्ना जिले में) में खनन किए गए हीरे बाहर पॉलिश किए जाते हैं.

BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

13 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा