होम / बिजनेस / शराब पीने को लेकर सरकार का कड़ा और बड़ा फैसला, जल्द होगा लागू

शराब पीने को लेकर सरकार का कड़ा और बड़ा फैसला, जल्द होगा लागू

सरकार के अनुसार आने वाली 1 अप्रैल से राज्‍य के खुले में चलने वाले अहातों को बंद करने के लिए आदेश जारी कर दिया है. सरकार ने ये निर्णय शराब की बिक्री को कम करने के लिए उठाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मध्‍य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में चल रहे सभी अहातों (खुले बार) को 1 अप्रैल से बंद करने का निर्णय ले लिया है. सरकार के फैसले के अनुसार 1 अप्रैल से मध्य प्रदेश के सभी अहाते बंद हो जाएंगे. सरकार का कहना है कि जिसे भी शराब पीनी हो वह अपने घर ले जाए. सरकार ने ये निर्णय में शराब की बिक्री को कम करने के मकसद से उठाया है. सरकार इसके लिए पहले भी कई तरह के कदम उठा चुकी है. 

मेडिकल कॉलेज में बोल रहे थे मुख्‍यमंत्री  
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ये घोषणा श्योपुर मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम में बोलते हुए की. उन्‍होंने कहा कि 1 अप्रैल से खुले में शराब नहीं पी जाएगी. राज्‍य सरकार ने सभी अहातों को बंद करने का निर्णय लिया है. फरवरी में मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने शराब की खपत को कम करने और हतोत्साहित करने के लिए राज्य में सभी 'अहातों' को बंद करने का फैसला किया था.

शराब की दुकानें तो चलेंगी लेकिन बंद होंगे अहाते 
सरकार के इस आदेश के अनुसार ये निर्णय प्रभावी रूप से सभी खुले में चलने वाली शराब पीने की दुकानों को बंद करने का आदेश देता है, क्योंकि शराब की दुकानों पर काउंटर पर शराब बेची और खरीदी जाएगी और लेकिन उसकी सार्वजनिक खपत की अनुमति नहीं होगी. इससे पहले, राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा,  कैबिनेट ने राज्य में संचालित सभी (ओपन-एयर) बार को बंद करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. अब, शराब केवल शराब की दुकानों पर काउंटर पर खरीदी और बेची जा सकती है.

2010 के बाद बंद नहीं हुई कोई दुकान 
गृह मंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने कहा, 2010 के बाद से राज्य में कोई भी नई शराब की दुकान बंद नहीं हुई है. लोगों को शराब पीने से हतोत्साहित करने के लिए हमने इस साल नई शराब नीति पेश की है. मंत्री ने कहा कि कैबिनेट ने ड्रंक-ड्राइविंग के आरोपियों के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित करने के लिए नियमों को सख्ती से लागू करने का भी फैसला किया है.
उन्होंने कहा, शैक्षिक और धार्मिक स्थलों से शराब की दुकानों की न्यूनतम दूरी भी 50 मीटर से बढ़ाकर 100 मीटर कर दी गई है. इसके अलावा शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ और सख्ती से नियम लागू किए जाएंगे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IPO के मामले में दुनिया में नंबर-1 बना भारत, FY26 में प्राइमरी मार्केट से जुटाए 13.6 लाख करोड़ रुपये: सेबी

भारत ने FY26 में IPO की संख्या के मामले में वैश्विक स्तर पर अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी. वहीं, फंड जुटाने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार रहा.

13 minutes ago

SBI का मुनाफा 10% बढ़कर ₹21,121 करोड़, कुल बिजनेस ₹110 लाख करोड़ के पार

SBI के मजबूत तिमाही नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब बैंकिंग सेक्टर में ब्याज दरों, डिपॉजिट लागत और क्रेडिट ग्रोथ पर बाजार की नजर बनी हुई है. बेहतर मुनाफे, मजबूत NII और बढ़ते लोन कारोबार से बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिली है.

35 minutes ago

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

1 hour ago

विदेशी कंपनियों के लिए बदली भारत की तस्वीर, 5 साल बाद नए रजिस्ट्रेशन की संख्या हुई ज्यादा

आंकड़ों के मुताबिक, FY26 में 102 विदेशी कंपनियों ने भारत में रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि 84 कंपनियों ने अपना कारोबार बंद किया. इससे पहले लगातार चार वित्त वर्षों में बंद होने वाली विदेशी कंपनियों की संख्या नए रजिस्ट्रेशन से ज्यादा रही थी.

1 hour ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

4 hours ago

बड़ी खबरें

IPO के मामले में दुनिया में नंबर-1 बना भारत, FY26 में प्राइमरी मार्केट से जुटाए 13.6 लाख करोड़ रुपये: सेबी

भारत ने FY26 में IPO की संख्या के मामले में वैश्विक स्तर पर अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी. वहीं, फंड जुटाने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार रहा.

13 minutes ago

SBI का मुनाफा 10% बढ़कर ₹21,121 करोड़, कुल बिजनेस ₹110 लाख करोड़ के पार

SBI के मजबूत तिमाही नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब बैंकिंग सेक्टर में ब्याज दरों, डिपॉजिट लागत और क्रेडिट ग्रोथ पर बाजार की नजर बनी हुई है. बेहतर मुनाफे, मजबूत NII और बढ़ते लोन कारोबार से बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिली है.

35 minutes ago

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

1 hour ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

4 hours ago

ब्रिटानिया का मुनाफा 14% बढ़कर ₹593 करोड़, बिक्री में 9.5% की तेजी

कंपनी के निदेशक मंडल ने ₹1 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹90.5 के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है.

6 hours ago