✕

होम / बिजनेस / Mac Duggal India ने नियुक्त किया डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशन, विशाल मल्होत्रा की मिली जिम्मेदारी

Mac Duggal India ने नियुक्त किया डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशन, विशाल मल्होत्रा की मिली जिम्मेदारी

विशाल का अनुभव ब्रिक एंड मोर्टार के स्टोर और ई-कॉमर्स दोनों में है. उन्होंने महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के कपड़ों, हाई फैशन गारमेंट, फैशन एक्सेसरीज और गहनों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में काम किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शिकागो स्थित महिलाओं के लक्जरी परिधान और इवनिंग वेयर फैशन हाउस, Mac Duggal ने घोषणा की है कि उन्होंने विशाल मल्होत्रा को Mac Duggal India का डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशन नियुक्त किया है. मैक दुग्गल महिलाओं के लक्जरी परिधान और इवनिंग वेयर्स में एक प्रतिष्ठित नाम बन गया है. विशाल के पास रिटेल इंडस्ट्री उद्योग में 24 साल का अनुभव है, जो उन्हें मैक दुग्गल के भारत चैप्टर का नेतृत्व करने और देश में उनके विस्तार को बढ़ाने के लिए उपयुक्त बनाता है.

विशाल को है 24 साल का अनुभव

विशाल का अनुभव ब्रिक एंड मोर्टार के स्टोर और ई-कॉमर्स दोनों में है. उन्होंने महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के कपड़ों, हाई फैशन गारमेंट, फैशन एक्सेसरीज और गहनों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में काम किया है. विशाल फैशन व्यवसाय में एक अनुभवी विशेषज्ञ हैं. अपने शानदार करियर के दौरान विशाल ने नए ब्रैंड्स को लॉन्च करके उन्हें प्रतिस्पर्धी बाजारों में सफल बनाने की अद्भुत क्षमता दिखाई है. उनके पास बिजनेस प्लानिंग, विस्तार रणनीतियां, मर्चेंडाइजिंग और कैटेगरी मैनेजमेंट में विशेषज्ञता है, जो उन्हें ब्रैंड को सफलतापूर्वक संचालित करने में मदद करती है. 

फिलहाल, विशाल मैक दुग्गल को भारत में लॉन्च कर रहे हैं. अपने व्यापक अनुभव और उपभोक्ता की गहरी समझ का उपयोग करते हुए, वह इस ब्रैंड को भारत के फैशन बाजार में एक मजबूत स्थिति में पहुंचाने का काम कर रहे हैं. अपनी रणनीतिक दृष्टि और एक्सीलेंस के साथ विशाल फैशन उद्योग को भविष्य के लिए आकार दे रहे हैं और अपने सहयोगियों और ग्राहकों से प्रशंसा और सम्मान प्राप्त कर रहे हैं.

काम को आसान बना देगा AI, प्रोफेशनल फोटो, वीडियो एडिटिंग के लिए ये ऐप्स करें ट्राई

भारतीय बाजार में मजबूत होगी पकड़

मैक दुग्गल के फाउंडर और मैनेजमेंट डायरेक्टर मैक दुग्गल ने विशाल को कंपनी में शामिल करने पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कि हम विशाल को भारत में मैक दुग्गल के संचालन निदेशक के रूप में स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं. रिटेल इंडस्ट्री में उनका अनुभव और भारतीय बाजार में उनकी पकड़ हमें भारतीय बाजार को बेहतर ढंग से समझने में मदद करेगा. 

कई मशहूर ब्रैंड में किया है काम

अपने उल्लेखनीय उपलब्धियों में, विशाल ने United Colors of Benetton, Arrow, Levis, Biba, W आदि जैसे प्रसिद्ध ब्रैंडों का नेतृत्व किया है जब वे Ebony Retail में काम कर रहे थे तो उनकी एंटरप्रेन्यूरियल की भावना ने उन्हें Studio Ivory की स्थापना करने के लिए प्रेरित किया, जो शान्तनु और निखिल, AN Jeans आदि जैसे फेमस लक्जरी ब्रैंडों को प्रदर्शित करने वाला पहला मंच था जिसने भारत में MBO की संस्कृति को पेश किया.

एबोनी रिटेल्स प्राइवेट लिमिटेड (Ebony Retails Private Limited), गिनी और जोनी (Gini and Jony), सहारा इंडिया (Sahara India) आदि में उनकी नेतृत्व भूमिकाएं और अब मैक दुग्गल में डायरेक्टर के रूप में उनकी नियुक्ति, फैशन बिजनेस के क्षेत्र में एक विजनरी लीडर के रूप में उनकी प्रतिष्ठा को और मजबूत करती है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

3 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

7 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

8 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

8 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

3 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.