✕

होम / बिजनेस / हर शेयर पर 35 रुपए का डिविडेंड दे रही है ये कंपनी, क्या आपने लगाया है दांव?

हर शेयर पर 35 रुपए का डिविडेंड दे रही है ये कंपनी, क्या आपने लगाया है दांव?

डिविडेंड कुछ ऐसा है, जिसकी घोषणा के साथ ही निवेशकों के चेहरे पर चमक आ जाती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऑटोमोबाइल लाइटिंग सिस्टम बनाने वाली दिग्गज कंपनी ल्यूमैक्स इंडस्ट्रीज (Lumax Industries) अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न गिफ्ट देने वाली है. कंपनी ने शेयरधारकों को 35 रुपए प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है, जो पिछले 5 सालों में कंपनी द्वारा दिया जाने वाला सबसे अधिक डिविडेंड है. हालांकि, ये बात अलग है कि इस ऐलान के बीच कंपनी के शेयर लुढ़क गए हैं. आज यानी सोमवार को दोपहर 2 बजे के करीब ल्यूमैक्स इंडस्ट्रीज के शेयर 6 प्रतिशत से अधिक के नुकसान के साथ 2,682.90 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे.

पहले भी दिया है डिविडेंड
शेयरों में आई इस गिरावट के साथ ल्यूमैक्स इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप घटकर 2,511.64 करोड़ रुपए हो गया है. Lumax Industries ने तिमाही नतीजों के बाद 35 रुपए प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है. आगामी वार्षिक जनरल मीटिंग (AGM) में इस पर शेयरधारकों की मंजूरी की जरूरत ली जाएगी. यदि मंजूरी मिल जाती है, तो इसके 30 दिनों के भीतर डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा. ल्यूमैक्स ने इससे पहले 2023 में 27 रुपए प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया था. जबकि, 2019 में 35 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था. 

ऐसे रहे हैं तिमाही नतीजे
ल्यूमैक्स इंडस्ट्रीज का मार्च तिमाही में रिवेन्यु पिछले साल की तुलना में 22% बढ़कर 742.7 करोड़ रुपए रहा है. इस दौरान कंपनी का EBITDA सालाना 33% बढ़कर 70 करोड़ रहा, जबकि मार्जिन 70 बेसिस प्वाइंट के इजाफे के साथ 9.4% हो गया. वित्तीय वर्ष 2024 में ल्यूमैक्स ने 2,637 करोड़ का रिवेन्यु दर्ज किया था और उसके नेट प्रॉफिट में 86 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई थी. स्टॉक मार्केट में Lumax Industries के प्रदर्शन की बात करें, तो पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में छह प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है. वहीं, इस साल अब तक यह आंकड़ा 7.99% है.

आखिर क्या होता है डिविडेंड?
हर कंपनी मुनाफा कमाने के लिए काम करती है. कई कंपनियां अपने मुनाफे में अपने शेयरहोल्डर्स को भी हिस्सेदार मानती हैं, ऐसे में जब कोई कंपनी साल भर में कमाए गए अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा शेयरहोल्डर्स में बांटती है, तो उसे ही डिविडेंड कहते हैं. हालांकि कई बार ऐसे भी होता है कि कंपनियां मुनाफे के बजाय सरप्लस कैश से भी शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड बांटती हैं.

क्या हर कंपनी देती है डिविडेंड?
कंपनियों के लिए डिविडेंड देना जरूरी नहीं होता, क्योंकि इससे कंपनियों को कुछ हासिल नहीं होता, सिवाय शेयरहोल्डर्स की खुशी और भरोसे के. इसलिए कंपनी चाहे तो वो अपने मुनाफे में से एक भी पैसा शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड के रूप में न दे. अक्सर देखा गया है कि छोटी-छोटी कंपनियां या जिन्होंने अभी अभी अपना काम शुरू किया है वो कंपनियों डिविडेंड नहीं देतीं. क्योंकि वो अपने मुनाफे को शेयरहोल्डर्स में बांटने के बजाए वापस बिजनेस के विस्तार और ग्रोथ में लगा देती हैं. जो कंपनियां डिविडेंड देती हैं वो आमतौर पर पूरी तरह से स्थापित और बड़ी कंपनियां होती हैं, लेकिन हर बड़ी कंपनी डिविडेंड दे ये भी जरूरी नहीं.

क्या है इसकी पूरी प्रक्रिया?
कंपनी द्वारा जो भी डिविडेंड जारी किया जाता है, वो फेस वैल्यू पर होता है. फेस वैल्यू किसी भी शेयर की एक नॉमिनल वैल्यू होती है, जो कुछ खास मौकों को छोड़कर कभी नहीं बदलती. ऐसा नहीं है कि डिविडेंड कर निवेशक को मिलता है. यदि आप कंपनी के डिविडेंड के ऐलान के बाद यह सोचकर शेयर खरीद लेते हैं कि आपको डिविडेंड मिलेगा, तो ऐसा नहीं है. एक निर्धारित अवधि से पहले के शेयरहोल्डर्स को ही कंपनी डिविडेंड देती है. कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स के नामों की लिस्ट देखती है और उनमें उन नामों को छांटकर अलग करती है जो डिविडेंड के पात्र हैं. उस दिन को रिकॉर्ड डेट कहते हैं. कंपनी इस दिन ये बताती है कि वो कितने परसेंट का डिविडेंड देने वाली है.  

आपको क्या होता है फायदा?
कंपनियां डिविडेंड को वित्त वर्ष के दौरान कभी भी दे सकती हैं. यदि डिविडेंड साल के बीच में दिया जाता है, तो उसे अंतरिम डिविडेंड कहते हैं और अगर साल के अंत में दिया गया तो फाइनल डिविडेंड कहा जाता है. चलिए अब सबसे महत्वपूर्ण बात भी समझ लेते हैं कि डिविडेंड से आम निवेशक को क्या फायदा होता है. दरअसल, डिविडेंड एक तरह का रिटर्न गिफ्ट है. सीधे शब्दों में कहें तो कंपनी आपको उस पर भरोसा दर्शाने के लिए कुछ डिविडेंड के रूप में कुछ पैसा देती है. अब ये पैसा कितना होगा, यह आपके पास मौजूद शेयर्स की संख्या पर निर्भर करता है. उदाहरण के तौर पर, यदि आपके पास किसी कंपनी ने 500 शेयर्स हैं और वह कंपनी 10 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड का ऐलान करती है, तो आपको 500 शेयर्स पर कुल 5000 का डिविडेंड मिलेगा. यानी शेयर के भाव चढ़ने से आपको जो फायदा हुआ, उसके अलावा आपकी 5000 रुपए की अतिरिक्त कमाई हो गई. इसलिए डिविडेंड के नाम सुनते ही निवेशकों के चेहरे पर चमक आ जाती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

5 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

9 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

10 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

10 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

5 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.