✕

होम / बिजनेस / कौन हैं अपने फैन को 2 लाख रुपए की घड़ी गिफ्ट करने वाले MA यूसुफ अली?

कौन हैं अपने फैन को 2 लाख रुपए की घड़ी गिफ्ट करने वाले MA यूसुफ अली?

सोशल मीडिया पर एमए यूसुफ अली की जमकर तारीफ हो रही है. वजह है उनका अपने एक फैन को 2 लाख रुपए की घड़ी गिफ्ट करना.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लुलु ग्रुप के मालिक एमए यूसुफ अली एक बार फिर खबरों में हैं. इस बार चर्चा उनके बिज़नेस को लेकर नहीं बल्कि उनके एक गिफ्ट को लेकर है. एमए यूसुफ अली ने अपने प्रशंसक को राडो घड़ी गिफ्ट की है, जिसकी कीमत 2 लाख रुपए के आसपास बताई जा रही है. यूट्यूबर एफिन लुलु ग्रुप के मालिक एमए यूसुफ अली के फैन हैं. उन्होंने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है. 

एफिन ने भी दिया था गिफ्ट
यूट्यूबर एफिन ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है - यूसुफ अली सर का सरप्राइज. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एफिन लुलु ग्रुप के हेडक्वार्टर जाते हैं, जहां अली उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हैं. दोनों के बीच बातचीत होती है. फिर अरबप‍त‍ि कारोबारी एफिन को राडो की घड़ी करते हैं. बता दें कि इससे पहले जुलाई 2024 में एफिन ने भी यूसुफ अली को खास तोहफा दिया था. उन्होंने अली को उनकी दिवंगत मां की तस्वीर वाली एक घड़ी भेंट की थी. 

A post shared by Effin M (@chronograph_2022)

युसूफ अली की कहानी 
एमए यूसुफ अली की बात करें, तो वह लुलु ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. यूसुफ अली हैं, जो मूलरूप से केरल के रहने वाले हैं. वह 1973 में अबू धाबी अपने चाचा के पास चले गए थे. अब वह UAE की नागरिकता हासिल कर चुके हैं और कारोबार की दुनिया में जाना-पहचान नाम हैं. 15 नवंबर 1955 को जन्मे यूसुफ अली की 3 बेटियां हैं और उनका पूरा परिवार इस वक्त अबू धाबी में रहता है. उन्होंने 1990 के दशक में UAE में अपना पहला हाइपरमार्केट शुरू किया, उसके बाद लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं. आज उनका बिज़नेस मध्य पूर्व, एशिया, अमेरिका और यूरोप में सहित कुल 22 देशों में है.

क्या करता है लुलु ग्रुप?
लुलु ग्रुप का अरब देशों खासतौर पर UAE में सबसे अधिक कारोबार फैला है. इसका सालाना टर्नओवर करीब 8 अरब डॉलर का है. UAE की राजधानी अबू धाबी में लुलु ग्रुप का मुख्यालय है और इसका बिजनेस अमेरिका सहित 22 देशों में फैला है. इस तरह, ग्रुप लगभग 57 हजार लोगों को रोजगार मुहैया करा रहा है. लुलु ग्रुप हाइपरमार्केट और रिटेल कंपनियों की एक बड़ी चेन चलाता है. पिछले कुछ समय में इस ग्रुप ने काफी तरक्की की है. इसने अबू धाबी में अपना पहला सुपरमार्केट खोला था.

भारत पर है फोकस
एमए यूसुफ अली भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने में लगे हैं. लुलु ग्रुप अब तक भारत में मॉल्स, होटल्स और फूड प्रॉसेसिंग यूनिट जैसे सेक्टर्स में 20,000 करोड़ रुपए से अधिक निवेश कर चुका है और आने वाले तीन सालों में 10,000 करोड़ रुपए और इन्वेस्ट करने की तैयारी में है. इस ग्रुप ने अपने निवेश से भारत में 22,000 लोगों को नौकरी दी है. इस संख्या को बढ़ाकर वो 50 हजार करना चाहता है. भारत की तेज रफ्तार से भागती अर्थव्यवस्था, बड़ा बाजार और विदेशी कंपनियों के लिए आसान नियमों ने लुलु ग्रुप जैसे समूहों को यहां विस्तार के लिए आकर्षित किया है.  Lulu Group ने कुछ वक्त पहले उत्तर प्रदेश में अपना पहला मॉल लखनऊ में खोला था और नोएडा में भी मॉल खोलने जा रहा है. साथ ही उसकी यहां एक फाइव स्टार होटल खोलने की भी योजना है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

9 minutes ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

23 minutes ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

52 minutes ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

1 hour ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

3 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

1 hour ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

23 minutes ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

52 minutes ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

9 minutes ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

4 hours ago