✕

होम / बिजनेस / L&T का इस कंपनी पर क्यों आया दिल? 21 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का किया ऐलान 

L&T का इस कंपनी पर क्यों आया दिल? 21 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का किया ऐलान 

लार्सन एंड टूब्रो (L&T) के शेयरों में डील की खबर के बाद गिरावट देखने को मिली है. जबकि दूसरी कंपनी के शेयरों में तेजी का माहौल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिग्गज इंजीनियरिंग एवं इंफ्रा कंपनी लार्सन एंड टूब्रो (L&T) E2E नेटवर्क्स में कम से कम 21 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने जा रही है. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि वह शेयरों के प्रिफरेंशियल इश्यू के जरिएदो चरणों में  E2E Networks में हिस्सेदारी खरीद रही है. इस खबर के सामने आते ही E2E के शेयरों में उछाल देखने को मिला है. खबर लिखे जाने तक कंपनी के शेयर 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज कर चुके थे.

शेयरों में आई है तेजी
दोपहर 12 बजे तक ई2ई नेटवर्क्स के शेयर 5 फीसदी उछलकर 4,977.50 रुपए के अपर सर्किट पर कारोबार कर रहे थे. जबकि L&T के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं.  फिलहाल यह 0.73 फीसदी की गिरावट के साथ 3,548.35 रुपए के भाव पर उपलब्ध है. एलएंडटी की तरफ से बताया गया है कि उसे पहले चरण में ई2ई नेटवर्क्स के 10 रुपए की फेस वैल्यू वाले 29.79 लाख शेयर मिलेंगे. ये शेयर 3,622.25 रुपए के भाव में मिलेंगे, यानी कि पहले चरण में 1,079 करोड़ रुपए की खरीदारी होगी. इस चरण में एलएंडटी 15% हिस्सेदारी खरीदेगी. 

इस तरह होगी खरीदारी
शेष हिस्सेदारी दूसरे चरण में खरीदी जायेगी. डील के तहत एलएंडटी को ई2ई नेटवर्क्स के बोर्ड में दो डायरेक्टर्स को रखने का अधिकार मिलेगा. फिलहाल कंपनी के बोर्ड में 8 डायरेक्टर्स हैं, जिसमें से तीन इंडिपेंडेंट हैं. L&T के पास यह अधिकार तब तक बना रहेगा, जब तक उसकी E2E में हिस्सेदारी कम से कम 10% रहती है. ई2ई नेटवर्क्स की बात करें, तो यह कंपनी CPU और GPU  पर आधारित क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म मुहैया कराती है. ई2ई नेटवर्क्स के एनवीडिया, इंटेल, एएमडी, माइक्रोसॉफ्ट और डेल जैसी दिग्गज कंपनियों के साथ साझेदारी की है. 

अब तक दिया बंपर रिटर्न
E2E Networks के शेयरों ने अपने निवेशकों को अब तक शानदार रिटर्न दिया है. बीते एक साल में यह 851.99% का बंपर रिटर्न दे चुका है. पिछले साल 9 नवंबर को यह शेयर एक साल के निचले स्तर 493.45 रुपए पर था और अब 4,977.50 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. इस साल अब तक इसमें 620.59% का उछाल आ चुका है. इससे पता चलता है कि निवेशकों को E2E Networks पर कितना भरोसा है. यही वजह है कि लार्सन एंड टूब्रो (L&T) ने भी इसमें दिलचस्पी दिखाई है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

1 hour ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

1 hour ago

भारत तैयार कर रहा नया निवेश संधि मॉडल, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी: निर्मला सीतारमण

कनाडा, रूस और सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर चल रही बातचीत, नए मॉडल में निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा देने पर जोर

1 hour ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

1 hour ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

22 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

1 hour ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

1 hour ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

1 hour ago

भारत तैयार कर रहा नया निवेश संधि मॉडल, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी: निर्मला सीतारमण

कनाडा, रूस और सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर चल रही बातचीत, नए मॉडल में निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा देने पर जोर

1 hour ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

1 day ago