✕

होम / बिजनेस / L&T Tech ने जारी किया रिजल्ट, मुनाफा बढ़कर 320 करोड़ रुपये, डिविडेंड का भी किया एलान

L&T Tech ने जारी किया रिजल्ट, मुनाफा बढ़कर 320 करोड़ रुपये, डिविडेंड का भी किया एलान

कंपनी ने अपने नतीजे बाजार बंद होने के बाद जारी किए. कारोबार में एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज का स्टॉक 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 5336 के स्तर पर बंद हुआ है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

L&T टेक्नोलॉजी ने वित्त साल 2025 की दूसरी तिमाही के लिए अपना रिजल्ट जारी कर दिया है. कंपनी ने जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए नेट प्रॉफिट में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है, जो यह 320 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 315 करोड़ रुपये था. वहीं, रिपोर्ट की गई तिमाही में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 8 प्रतिशत बढ़ा है, जो 2,573 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जबकि एक साल पहले की तिमाही में यह 2,386 करोड़ रुपये था.

शेयरधारकों को मिलेगा भारी डिविडेंड

इसके अलावा, L&T टेक्नोलॉजी के बोर्ड ने अपने शेयरधारकों को डिविडेंड जारी करने का भी ऐलान किया है. कंपनी अपने शेयरधारकों को प्रतिशेयर पर 17 रुपये का लाभांश जारी करेगी. इसके लिए 25 अक्टूबर रिकॉर्ड डेट तय की गई है. L&T Tech के CEO और MD अमित चड्ढा ने कहा, "हमारी पाइपलाइन कंप्रेसिंग के साथ-साथ एडवांस टेक्नोलॉजी-आधारित परिवर्तन से जुड़े बड़ी साइज की डील शामिल हैं, हम अपने लिए निर्धारित दृष्टिकोण और 17-18% के EBIT margin के साथ $2 बिलियन रेवेन्यू के हमारे मीडियम टर्म आउटलुक के बारे में आश्वस्त हैं."

कंपनी का EBIT मार्जिन घटा

बता दें कि रिकॉर्ड की गई तिमाही में कंपनी राजस्व तिमाही-दर-तिमाही 4% बढ़ा, जबकि डॉलर के लिए यह वर्ष-दर-वर्ष 6% बढ़कर 307 मिलियन डॉलर हो गया. सितंबर 2024 को समाप्त तिमाही के लिए EBIT मार्जिन 15.1% रहा, जो तिमाही-दर-तिमाही 50 आधार अंकों की गिरावट है. जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही के दौरान, LTTS ने दो $20 मिलियन और चार $10 मिलियन TCV सौदे हासिल किए. इसके अलावा, कंपनी ने स्थिरता में दो महत्वपूर्ण पैनल समझौते जीते हासिल किए. Q2FY25 के अंत में, L&T Tech का पेटेंट पोर्टफोलियो 1,394 था, जिसमें से 877 इसके ग्राहकों के साथ को-ऑथर्ड हैं और 517 कंपनी की ओर दायर किए गए हैं.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

17 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

18 hours ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

18 hours ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

18 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 day ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

15 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

10 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

9 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

10 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

13 hours ago