होम / बिजनेस / L&T ने LTIEL से छुड़ाया हाथ, सब्सिडियरी में बेच दी पूरी हिस्सेदारी; जानें कितने में हुई डील
L&T ने LTIEL से छुड़ाया हाथ, सब्सिडियरी में बेच दी पूरी हिस्सेदारी; जानें कितने में हुई डील
लार्सन एंड टुब्रो ने अपनी सब्सिडियरी कंपनी LTIEL को फ्रांस की एक कंपनी के हाथों बेच दिया है. इस डील के अगले साल तक पूरा होने की उम्मीद है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने अपनी सब्सिडियरी में पूरी हिस्सेदारी बेच दी है. कंपनी ने एलएंडटी इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग लिमिटेड (LTIEL) का सौदा फ्रांस की कंपनी Stup Consultants Pvt Ltd के साथ किया है. 60 करोड़ रुपए में हुई ये डील अगले साल की शुरुआत में पूरी हो जाएगी. बता दें कि L&T ने हाल ही में अपने तिमाही नतीजे जारी किए हैं, जो काफी अच्छे रहे हैं.
शेयर पर्चेज एग्रीमेंट किया
शेलार्सन एंड टुब्रो (L&T) लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को भेजी जानकारी में बताया है कि उसने फ्रांस की Assystem SA की सब्सिडियरी Stup कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक शेयर पर्चेज एग्रीमेंट किया है, जिसके तहत कंपनी एलएंडटी इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग लिमिटेड में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच रही है. 60 करोड़ रुपए में हुई इस डील के 15 जनवरी 2024 या उससे पहले पूरा होने की उम्मीद है. LTIEL एक लीडिंग इंजीनियरिंग कंसल्टिंग फर्म है, जो सभी तरह के ट्रांसपोर्टेशन इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए कंसल्टिंग सर्विस प्रदान करती है.
इतनी हुई थी इनकम
अभी ये साफ नहीं हो सका है कि L&T ने अपनी अपनी सब्सिडियरी कंपनी को आखिर क्यों बेचा. हालांकि, माना जा रहा है कि L&T अपने कंस्ट्रक्शन बिजनेस पर ज्यादा फोकस करना चाहती है. LTIEL की डील से मिले पैसों का इस्तेमाल कंपनी अपनी विस्तार योजनाओं पर करेगी. LTIEL की आय 92 करोड़ रुपए थी और ये वित्त वर्ष 2022-23 में एलएंडटी की कुल कंसोलिडेटेड इनकम का महज 0.05 फीसदी थी. L&T के तिमाही नतीजों की बात करें, तो जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी के कंसोलिडेटेड रिवेन्यु में 19% की ग्रोथ दर्ज हुई है. इसके साथ यह 51,024 करोड़ रुपए हो गया है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का रिवेन्यु 42,763 करोड़ रुपए था. इसी तरह, L&T के प्रॉफिट में भी उछाल आया है. सालाना आधार पर कंपनी का प्रॉफिट 45% बढ़कर 3,223 करोड़ हो गया है. पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 2,228 करोड़ था.
टैग्स