✕

होम / बिजनेस / L&T फाइनेंस ने पॉल मर्चेंट्स के गोल्ड लोन बिजनेस का अधिग्रहण किया, शेयर में तेजी

L&T फाइनेंस ने पॉल मर्चेंट्स के गोल्ड लोन बिजनेस का अधिग्रहण किया, शेयर में तेजी

पीएमएफएल की 130 शाखाएं, लगभग 700 कर्मचारी और ₹1,350 करोड़ के गोल्ड लोन पोर्टफोलियो का बिजनेस ट्रांसफर है अधिग्रहण में शामिल

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की अग्रणी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों में से एक एलएंडटी फाइनेंस लिमिटेड (L&TF) ने पॉल मर्चेंट्स लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी पॉल मर्चेंट्स फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड (पीएमएफएल) के गोल्ड लोन बिजनेस के अधिग्रहण की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है. इस अधिग्रहण के तहत पीएमएफएल की 130 शाखाएं, करीब 700 कर्मचारी, और ₹1,350 करोड़ के गोल्ड लोन पोर्टफोलियो एलटीएफ में ट्रांसफर हो गए हैं. इस अधिग्रहण के माध्यम से एलटीएफ ने गोल्ड लोन सेगमेंट में आधिकारिक रूप से प्रवेश कर लिया है.

एलटीएफ के प्रबंध निदेशक और सीईओ सुदीप्ता रॉय ने इस अवसर पर कहा, “हम पीएमएफएल के गोल्ड लोन बिजनेस के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने की घोषणा करते हुए प्रसन्न हैं. यह अधिग्रहण हमारे सिक्योर्ड लोन प्रोडक्ट्स पोर्टफोलियो में एक महत्वपूर्ण विस्तार है और ग्राहकों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने की हमारी पांच स्तंभों वाली रणनीति के अनुरूप है.”

रॉय ने बताया कि कंपनी के पास लगभग 1.6 करोड़ ग्रामीण ग्राहकों का नेटवर्क और 20,000 की फील्ड टीम है, जो गोल्ड लोन से संबंधित लीड्स उत्पन्न करने में बड़ी भूमिका निभाएगी. उन्होंने कहा कि "यह अधिग्रहण हमारे लिए न सिर्फ एक प्रोडक्ट विस्तार है बल्कि हमें एक व्यापक वित्तीय भागीदार के रूप में स्थापित करता है."

रॉय ने आगे कहा, “गोल्ड लोन बिजनेस हमारे पोर्टफोलियो में एक महत्वपूर्ण गैप को भरता है. यह एक हाई-यील्ड, सिक्योर्ड प्रोडक्ट है, जो शहरी और ग्रामीण दोनों ग्राहकों के लिए उपयुक्त है.”

पीएमएफएल के चेयरमैन और एमडी सत पॉल बंसल ने इस मौके पर कहा, “हमने एक मजबूत, नियमों का पालन करने वाला और ग्राहक-केंद्रित गोल्ड लोन बिजनेस बनाया है. हमें विश्वास है कि एलटीएफ इस विरासत को आगे ले जाने के लिए आदर्श उत्तराधिकारी होगा.”

एलएंडटी फाइनेंस द्वारा गोल्ड लोन बिजनेस में यह पहला अधिग्रहण कंपनी की ग्रामीण-आधारित फाइनेंसिंग मॉडल को मजबूत करने के साथ-साथ सिक्योर्ड लेंडिंग पोर्टफोलियो को भी और विविध बनाता है. यह कदम न केवल एलटीएफ की बाजार हिस्सेदारी को बढ़ाएगा, बल्कि गोल्ड लोन क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा को भी एक नई दिशा देगा.

शेयर भी उछले

इस अधिग्रहण के बाद सोमवार को कंपनी के शेयर में कारोबारी सत्र के दौरान 2 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली. वहीं, शेयर शाम को 0.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,678.90 रुपये की कीमत पर बंद हुआ. 


टैग्स एलएंडटी फाइनेंस
सम्बंधित खबरें

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

3 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

3 hours ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

3 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago


बड़ी खबरें

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

18 minutes ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

3 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

3 hours ago

दिल्ली में 120 लोगों की हुई हृदय संबंधी जांच, विशेषज्ञों ने समय रहते जोखिम पहचानने पर दिया जोर

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर आयोजित इस कैंप में क्लीनिकल जांच, लैब टेस्ट और कार्डियक इमेजिंग को एक साथ शामिल किया गया. इसका उद्देश्य लोगों को हृदय रोग के जोखिम के बारे में जागरूक करना और गंभीर हृदय संबंधी घटना से पहले बीमारी की पहचान तथा रोकथाम पर जोर देना था.

47 minutes ago

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

1 day ago