होम / बिजनेस / L&T को Bullet Train प्रोजेक्ट के लिए मिला ऑर्डर, जानिये क्या है मामला?

L&T को Bullet Train प्रोजेक्ट के लिए मिला ऑर्डर, जानिये क्या है मामला?

L&T को मुंबई-अहमदाबाद के 508 किलोमीटर के हाई-स्पीड रूट के इलेक्ट्रिफिकेशन के लिए विशालकाय ऑर्डर प्राप्त हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जानी-मानी कंस्ट्रक्शन कंपनी लार्सन & टूब्रो (L&T) की तरफ से इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. हाल ही में कंपनी ने घोषणा करते हुए बताया है कि L&T की कंस्ट्रक्शन शाखा को देश में बनाए जा रहे बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के इलेक्ट्रिफिकेशन सिस्टम को तैयार करने के लिए एक विशालकाय ऑर्डर प्राप्त हुआ है. इसके साथ ही कंपनी ने यह भी बताया है कि L&T को यह ऑर्डर एक वैध जापानी एजेंसी से मिला है. 

320 km/h की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें
प्राप्त हुए विशालकाय ऑर्डर के बारे में एक फाइलिंग के दौरान बात करते हुए L&T ने कहा कि कंपनी के कंस्ट्रक्शन ग्रुप के रेलवे स्ट्रेटेजिक बिजनेस ग्रुप को मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट (MAHSR)  के 508 किलोमीटर के हाई-स्पीड रूट पर इलेक्ट्रिफिकेशन सिस्टम का निर्माण करने के लिए एक विशालकाय ऑर्डर प्राप्त हुआ है. आपको बता दें कि मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट को ही बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के रूप में भी जाना जाता है. इस रूट का इलेक्ट्रिफिकेशन पूरा हो जाने के बाद ट्रेनें 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यहां दौड़ पाएंगी. 

क्या है ऑर्डर की कीमत?
आपको बता दें कि इस प्रोजेक्ट की फंडिंग जापान अंतर्राष्ट्रीय को-ऑपरेशन एजेंसी (JICA) के द्वारा की जा रही है और फिलहाल इस प्रोजेक्ट को एक वैध जापानी एजेंसी द्वारा लागू किया जा रहा है. यह एजेंसी राष्ट्रीय हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से काम करती है. वैसे तो फिलहाल L&T द्वारा इस डील की कीमत के बारे में कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा गया है. लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो L&T द्वारा किसी भी ऑर्डर को मेगा या विशालकाय की संज्ञा केवल तभी दी जाती है जब उसकी कीमत 10,000 से 15,000 करोड़ रुपयों के बीच होती है.

चर्चा में है L&T 
लार्सन & टूब्रो (L&T) पिछले कुछ वक्त से लगातार खबरों का हिस्सा बनी हुई है. जहां हाल ही में कंपनी बुलेट ट्रेन की वजह से खबरों का हिस्सा बनी है, वहीं हाल ही में बने भारत के सबसे लंबे पुल यानी अटल सेतु का निर्माण भी L&T को ही सौंपा गया था और इसके चलते भी कंपनी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. इतना ही नहीं, 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होना है और इस मंदिर के निर्माण की जिम्मेदारी भी L&T को ही सौंपी गई है. इससे पहले भी कंपनी नरेंद्र मोदी स्टेडियम बनाकर और दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माण को लेकर तारीफ बटोर चुकी है.
 
यह भी पढ़ें: Tata ने लॉन्च की Punch.ev, ये हैं शानदार फीचर्स और कीमत!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

15 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

18 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

18 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

19 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

19 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

15 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

19 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

18 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

18 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

18 hours ago