✕

होम / बिजनेस / लोकसभा चुनाव परिणाम का दिख रहा असर, 10 साल में पहली बार ऐसा करेंगे PM

लोकसभा चुनाव परिणाम का दिख रहा असर, 10 साल में पहली बार ऐसा करेंगे PM

प्रधानमंत्री कर्मचारी नेताओं से कल अपने आधिकारिक आवास पर मुलाकात करेंगे. पिछले दस साल में पहली बार ऐसा होने जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद काफी कुछ बदल गया ही. बीते दस सालों में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) कर्मचारी नेताओं से मिलने वाले हैं. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मोदी 24 अगस्त यानी कल प्रधानमंत्री आवास पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे. इससे पहले अपने दो कार्यकाल में PM मोदी ने कभी कर्मचारी यूनियन के नेताओं से सीधा संवाद नहीं किया. 

नाराज़गी दूर करने का प्रयास
माना जा रहा है कि इस बैठक में पुरानी पेंशन को लेकर चर्चा हो सकती है. केंद्र और राज्य के कर्मचारी ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) बहाल करने की मांग कर रहे हैं. इसे लेकर कई बार प्रदर्शन भी हो चुके हैं. लोकसभा चुनाव के परिणाम भाजपा की उम्मीद के अनुरूप न जाने में कर्मचारियों की नाराज़गी भी एक वजह बताई जाती है. संभवतः इसी नाराज़गी को दूर करने के लिए PM ने कर्मचारी नेताओं को मुलाकात का न्यौता भेजा है.

हर मुद्दे पर होगी बात
कार्मिक मंत्रालय ने संयुक्त परामर्श तंत्र (JCM) सचिव शिव गोपाल मिश्रा और जेसीएम के कर्मचारी पक्ष के अन्य सदस्यों को शनिवार को प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर पीएम से मिलने के लिए निमंत्रण भेजा है. रिपोर्ट में बताया गया है कि यूनियन नेताओं का कहना है कि पीएम मोदी के साथ बैठक में कर्मचारियों से जुड़े हर मुद्दे पर चर्चा होगी. इसमें पुरानी पेंशन योजना और आठवें वेतन आयोग का मुद्दा सबसे प्रमुख है. यूनियन लीडर्स का Old Pension Scheme बहाल करने पर सबसे ज्यादा जोर रहेगा.

होने वाली थी हड़ताल
केंद्र सरकार और केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों की यूनियनों ने बीते एक मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था, लेकिन सरकार के साथ चर्चा के बाद इसे टाल दिया गया. उनकी प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना और सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण को रोकना शामिल है. इसके अलावा, कर्मचारी केंद्र से विभिन्न विभागों में मौजूदा पदों को भरने की मांग भी कर रहे हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

10 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

10 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

10 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

11 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

14 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

11 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

10 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

10 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

10 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

14 hours ago