होम / बिजनेस / LPG सिलेंडर के नए Rate जारी, चेक करें- राहत मिली या बढ़ा जेब का बोझ

LPG सिलेंडर के नए Rate जारी, चेक करें- राहत मिली या बढ़ा जेब का बोझ

पेट्रोलियम कंपनियों ने 1 जून को एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं. घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

LPG गैस सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए हैं. पेट्रोलियम कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी की है, लेकिन घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है. यानी महंगाई की मार से त्रस्त आम जनता को कोई राहत नहीं मिली. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी को आम जनता के लिए राहत इसलिए नहीं माना जा सकता, क्योंकि दाम बढ़ने पर खाने-पीने की जिन चीजों के दाम बढ़ते हैं, वो कीमत घटने पर नीचे नहीं आते. इस राहत का फायदा केवल उन लोगों तक ही सीमित है, जो कॉमर्शियल सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं.   

इतनी कम हो गईं कीमतें
पेट्रोलियम कंपनियों ने 1 जून को गैस सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं. कंपनियों ने रेस्टोरेंट, होटल आदि में इस्तेमाल होने वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में 83.50 रुपए की कटौती की है, लेकिन घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. पिछले महीने यानी 1 मई 2023 को भी कॉमर्शियल सिलेंडर करीब 172 रुपए सस्ता हुआ था. ताजा बदलाव के बाद राजधानी दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 83.50 रुपए घटकर 1773 रुपए हो गई है. राजधानी में एक मई को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 1103 रुपए थी और आज भी सिलेंडर इसी रेट पर मिल रहा है.

उम्मीदों पर फिर फेरा पानी 
नए रेट के मुताबिक, कोलकता में कॉमर्शियल सिलेंडर 1875.50, मुंबई में 1725 और चेन्न्ई में 1937 रुपए को मिल रहा है. बता दें कि घरों में इस्तेमाल होने वाले LPG सिलेंडर के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं. कई शहरों में इसकी कीमत 1100 रुपए के आसपास है. ऐसे में आम जनता को उम्मीद थी कि कंपनियां उसे भी कुछ राहत देगी, लेकिन एक बार फिर कंपनियों ने जनता की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है. जबकि कॉमर्शियल सिलेंडर फिर सस्ता हुआ है.  

यहां भी राहत का इंतजार
घरेलू गैस सिलेंडर की तरह ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी कंपनियां आम जनता को कोई राहत देने के मूड में नहीं हैं. देश के कई राज्यों में पेट्रोल की कीमतों ने शतक लगा दिया है. दिल्ली में जरूर पेट्रोल 96.72 रुपए लीटर और डीजल 89.62 रुपए लीटर बिल रहा है. लेकिन देश के 16 राज्यों में पेट्रोल का भाव 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है. मध्य प्रदेश के साथ-साथ महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, मणिपुर, तेलंगाना, पंजाब, झारखंड, सिक्किम, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पेट्रोल 100 रुपए पहुंच चुका है. वहीं, कुछ राज्यों में तो डीजल भी 100 के पार है.
जनता को नहीं मिला फायदा

एक साल से बदलाव नहीं
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 108.65 और डीजल 95.44 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है. राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 113.30 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 98.07 रुपए प्रति लीटर है. जबकि पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 79.74 रुपए प्रति लीटर है. जब भी तेल की कीमतों में इजाफा किया जाता है, ऑयल कंपनियां अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों का हवाला दे देती हैं. लेकिन पिछले एक साल में जब कई मौकों पर कच्चे तेल में नरमी आई, कंपनियों ने दाम कम नहीं किए. बता दें कि आखिरी बार 21 मई 2022 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ था.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

1 hour ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

2 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

3 hours ago

कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स

सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी में राहत देते हुए इसे 4 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. यह बदलाव वैश्विक तेल बाजार की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए किया गया है.

6 hours ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में सरकार का बड़ा दांव, ₹1.27 लाख करोड़ की नई योजना को कैबिनेट की मंजूरी

नई योजना के तहत सेमीकंडक्टर उपकरण, विशेष रसायन, गैस और सामग्री बनाने वाली कंपनियों को भारत में विनिर्माण इकाइयां लगाने पर परियोजना लागत का 30% तक सीधा प्रोत्साहन मिलेगा.

6 hours ago

बड़ी खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.