होम / बिजनेस / LPG Cylinder को लेकर आई बड़ी खबर, जानें दाम घटे या बढ़ गया आपका बोझ

LPG Cylinder को लेकर आई बड़ी खबर, जानें दाम घटे या बढ़ गया आपका बोझ

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक जनवरी से पहले ही सिलेंडर की कीमतों में संशोधन कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक जनवरी से पहले ही सिलेंडर की कीमतों में संशोधन कर दिया है. कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 39.50 रुपए कम कर दिए हैं. इसी के साथ राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटकर 1757 रुपए रह गई है, जबकि पहले यह 1796.50 रुपए थी. इसी तरह, कोलकाता में इसकी कीमत अब 1868.50 रुपए, मुंबई में 1710 रुपए और चेन्नई में घटकर 1929 रुपए हो गई है.

पहले 21 रुपए बढ़ाए थे
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने दिसंबर की शुरुआत में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया था. उस समय 21 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई थी. हालांकि, 14.2 किलो वाले वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें पिछले कुछ समय से यथावत हैं, यानी उनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसकी कीमत में आखिरी बार 30 अगस्त को बदलाव किया गया था, दिल्ली में इसकी कीमत 903 रुपए है. जबकि माना जा रहा था कि घरेलू सिलेंडर के दामों में कुछ न कुछ राहत और मिल सकती है, क्योंकि इसके दाम पहले से ही आसमान पर हैं. 

ये भी पढ़ें - Sovereign Gold Bond: आज सोते रह गए, तो हाथ से निकल जाएगा सस्ता सोना

पेट्रोल-डीजल की बारी कब?
वहीं, पेट्रोल-डीजल की बात करें, तो इनके दाम पिछले 17 माह से अधिक समय स्थिर हैं, यानी इनमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है. आखिरी बार 21 मई 2022 को पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर उत्पाद शुल्क घटाया गया था. तेल कंपनियां क्रूड ऑयल की चढ़ती कीमतें और अपने घाटे का हवाला देते हुए पेट्रोल-डीजल महंगा करती आई हैं. लेकिन अब जहां पहले के मुकाबले कच्चा तेल यानी क्रूड ऑयल सस्ता है. वहीं दूसरी तरफ कंपनियों का खजाना भी भर गया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, 2023-24 की अप्रैल-जून तिमाही में तेल कंपनियों को 31,159 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ है.

सरकार को भी नहीं चिंता
दरअसल, कुछ समय से तेल कंपनियों का कच्चा तेल खरीदने पर होने वाला खर्चा कम हुआ है. 2022 की पहली तिमाही में दुनिया में कच्चा तेल 131 डॉलर प्रति बैरल था, लेकिन हम रूस से सस्ते में उसे हासिल कर रहे थे. इसके अलावा, 2023 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के बीच सऊदी अरब और UAE ने हमें 86 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर तेल दिया. रूस से हमें यह 70 डॉलर से भी कम में पड़ा. इस तरह कंपनियों की तिजोरी भरती चली गई. लेकिन इसके बावजूद कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल सस्ता नहीं किया और न ही मोदी सरकार ने आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए कोई कदम उठाया.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

2036 तक भारत की अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन बनेगा मिडिल क्लास: निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री के अनुसार, वर्तमान में भारत की करीब 31 फीसदी आबादी मिडिल क्लास में शामिल है. वर्ष 1995 से इस वर्ग की आबादी में औसतन 6.3 फीसदी सालाना वृद्धि दर्ज की गई है.

4 minutes ago

मीडिया और एक्सपीरिएंशियल इकोनॉमी में योगदान के लिए डॉ. अनुराग बत्रा को मिला विशेष सम्मान

नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने BW Businessworld और exchange4media Group के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा को मीडिया, उद्योग और प्रोफेशनल कम्युनिटी निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष सम्मान दिया.

48 minutes ago

Meta को केंद्र सरकार का नोटिस, Instagram पर बाल यौन शोषण से जुड़े कंटेंट हटाने का निर्देश

सरकार का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस संबंध में किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा.

4 hours ago

मध्य प्रदेश में बनेगा दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा निजी मिसाइल हब, अडानी ग्रुप करेगा ₹2,500 करोड़ का निवेश

यह अत्याधुनिक मिसाइल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी शिवपुरी में स्थापित होगी, इस परियोजना से 5,000 रोजगार और 50 से अधिक MSME को बढ़ावा मिलेगा.

4 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी की रफ्तार पर आज क्या होगा असर? जानिए बाजार के बड़े ट्रिगर्स

शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 261.79 अंक चढ़कर 77,763.91 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 95.15 अंक की बढ़त के साथ 24,270.85 पर बंद हुआ था.

4 hours ago

बड़ी खबरें

केपी ग्रुप के वाइस चेयरमैन बने प्रो. सुनील कुमार माहेश्वरी

आईआईटी दिल्ली और आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व छात्र प्रो. माहेश्वरी के पास करीब 40 वर्षों का अनुभव. केपी ग्रुप ने कहा- उनका नेतृत्व कंपनी के अगले विकास चरण को नई दिशा देगा.

1 hour ago