होम / बिजनेस / कर्ज तो महंगा हुआ, लेकिन ये राहत भी मिली; जानें कैसे होगा आपको फायदा

कर्ज तो महंगा हुआ, लेकिन ये राहत भी मिली; जानें कैसे होगा आपको फायदा

ही RBI के फैसले के दो परिणाम होंगे. पहला, लोन तो महंगा हुआ ही है, दूसरा, FD यानी कि फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वालीं ब्याज दरें भी बढ़ सकती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में बढ़ोत्तरी कर दी है, इसके साथ ही हर तरह का कर्ज महंगा हो जाएगा. महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए ये बुरी खबर ज़रूर है, लेकिन इस बुरी खबर के बीच कुछ 'अच्छा' भी है, जिसे आपके लिए जानना बेहद ज़रूरी है.

फैसला एक परिणाम दो

जिस तरह हर सिक्के के दो पहलू होते हैं, वैसे ही RBI के फैसले के दो परिणाम होंगे. पहला, लोन महंगा होगा और दूसरा, FD यानी कि फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वालीं ब्याज दरें भी बढ़ सकती हैं. लिहाजा, अगर आप अपना पैसा FD में निवेश करना चाहते हैं, तो आपको मिलने वाला रिटर्न बढ़ जाएगा. अब इसमें कितनी बढ़ोत्तरी होगी, ये इस पर निर्भर करेगा कि आपका बैंक FD पर कितना ब्याज दे रहा है. बता दें कि FD पर ब्याज दरों में गिरावट लंबे समय से देखने को मिल रही है. ऐसे में यदि इंटरेस्ट रेट बढ़ता है, तो इसका फायदा निवेश करने वालों को होगा.

क्या है गणित?

चलिए इस पूरे गणित को भी समझ लेते हैं. रेपो रेट में बढ़ोत्तरी का मतलब है बैंकों को RBI से मिलने वाला कर्ज महंगा हो जाएगा. ऐसे में बैंक अपने इस अतिरिक्त बोझ को ग्राहकों पर डाल देंगे. यानी वो सभी तरह के लोन महंगे कर देंगे. आमतौर पर बैंक महंगे लोन से होने वाली कमाई में से कुछ फायदा FD पर ब्याज बढ़ाकर अपने ग्राहकों को देते हैं. RBI पिछले कुछ समय से रेपो रेट में इजाफा कर रहा है, ऐसे में यह उम्मीद बढ़ गई है कि बैंक भी FD की दरों में इजाफा करें.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

15 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

18 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

19 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

19 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

19 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

15 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

22 hours ago