होम / बिजनेस / Adani Group को Loan की अब कोई टेंशन नहीं, ये 3 जापानी बैंक भी आए आगे 

Adani Group को Loan की अब कोई टेंशन नहीं, ये 3 जापानी बैंक भी आए आगे 

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने अडानी समूह को भारी -भरकम नुकसान पहुंचाया था. समूह ने विदेशों में रोड शो आयोजित करके लेंडर्स और इन्वेस्टर्स का भरोसा जीतने का प्रयास किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अडानी समूह (Adani Group) हिंडनबर्ग रिपोर्ट को अब काफी पीछे छोड़ आया है. जहां निवेशकों का भरोसा समूह में बढ़ रहा है वहीं, उसे लोन देने वालों की लाइन लग गई है. जापान के तीन मशहूर बैंक, मित्सुबिशी UFJ फाइनेंशियल ग्रुप, सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग और मिजुहो फाइनेंशियल ग्रुप (Mitsubishi UFJ Financial Group, Sumitomo Mitsui Banking and Mizuho Financial Group) ने भी अडानी समूह को फाइनेंशियल सपोर्ट का आश्वासन दिया है. ये तीनों बैंक अब तक ग्रुप के लेंडर नहीं हैं, यानी इन्होंने अब तक अडानी को कोई लोन नहीं दिया है.

विस्तार से फिर फोकस
एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि जापान के इन बैंकों ने अडानी समूह को आश्वासन दिया है कि वे उसकी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में सहायता प्रदान करेंगे. अडानी ग्रुप अब फिर से विस्तार योजना पर फोकस कर रहा है. साथ ही उसका पूरा जोर कर्ज चुकाने पर भी है. ऐसे में जापान के ये बैंक उसके बड़े काम आ सकते हैं. इनसे लोन लेकर समूह पहले से चल रहे कर्ज चुका सकता है या विस्तार योजनाओं पर खर्च कर सकता है.

विदेशों में किए थे रोड शो
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने अडानी समूह को भारी -भरकम नुकसान पहुंचाया था. समूह ने विदेशों में रोड शो आयोजित करके लेंडर्स और इन्वेस्टर्स का भरोसा जीतने का प्रयास किया था, जिसमें वह काफी हद तक सफल रहा है. स्टॉक मार्केट में अडानी की कंपनियों के चढ़ते शेयर इस बात का सबूत है कि ग्रुप पर भरोसा बढ़ रहा है. वहीं, Standard Chartered और Barclays सहित समूह के मौजूदा लेंडर्स ने भी इसके ऑपरेशन में विश्वास जताया है. यानी अब अडानी को लोन की कोई परेशानी नहीं है.  

GQG करेगा और निवेश!
उधर, अडानी एंटरप्राइजेज (AEL), अदानी ग्रीन एनर्जी, अडानी पोर्ट्स और अडानी टोटल गैस में 15,446 करोड़ रुपए का निवेश करने वाले GQG Partners ने भी समूह की कंपनियों में निवेश बढ़ाने के संकेत दिए हैं. अडानी समूह की कंपनियां इन्फ्रास्ट्रक्चर और यूटिलिटी सेक्टर में बड़े पैमाने पर परियोजनाओं को क्रियान्वित कर रही हैं, और इसके लिए उसे फंड की जरूरत है. इसके साथ ही समूह ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए लगभग 800 मिलियन डॉलर जुटाने के लिए बातचीत कर रहा है. अपने सीमेंट कारोबार की क्षमता बढ़ाने पर भी ग्रुप का फोकस है. यानी अडानी को आने वाले दिनों में बड़े पैमाने पर फंड की जरूरत होगी. गौतम अडानी के नेतृत्व वाले समूह पर कर्ज की बात करें, तो 31 मार्च, 2023 तक यह 2.27 ट्रिलियन रुपए था. जिसमें 29% हिस्सा अंतरराष्ट्रीय बैंकों और 32% भारतीय बैंकों और NBFC का है.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

1 hour ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

15 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

16 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

17 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

18 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

1 hour ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

40 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 hour ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

15 hours ago