✕

होम / बिजनेस / सोने की तरह चांदी में भी हॉलमार्किंग होगी जरूरी, जानिए क्या है सरकार की प्लानिंग?

सोने की तरह चांदी में भी हॉलमार्किंग होगी जरूरी, जानिए क्या है सरकार की प्लानिंग?

देश में जल्द ही सोने की तरह चांदी पर भी हॉ​लमार्किंग जरूरी हो जाएगी. इसकी की जानकारी खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी ने दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश में सोने (Gold) की तरह ही लोग चांदी (Silver) की भी जमकर खरीदारी करते हैं. चांदी के आभूषणों से लेकर बर्तन तक खरीदे जाते हैं. इसे देखते हुए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. जून, 2021 में सोने की अनिवार्य हॉलमार्किंग की शुरुआत की गई थी, जिसे अब 361 जिलों में विस्तारित किया जा चुका है. इसका उद्देश्य उपभोक्ता हितों की रक्षा करना और सोने के उत्पाद की प्रामाणिकता सुनिश्चित करना है. मौजूदा हॉलमार्किंग सिस्टम में छह-अंकों का अल्फान्यूमेरिक कोड शामिल है, जो सोने की शुद्धता को प्रमाणित करता है. ऐसे में अब सरकार ने सोने की तरह ही चांदी में भी हॉलमार्किंग अनिवार्य करने का फैसला लिया है. तो आइए जानते हैं सरकार की पूरी प्लानिंग क्या है? 

उपभोक्ताओं और आभूषण डीलर से ली जाएगी प्रतिक्रिया

मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) को कंज्यूमर्स की डिमांड को देखते हुए चांदी और चांदी के सामान के लिए हॉलमार्किंग अनिवार्य करने पर विचार करना चाहिए. जोशी ने 78वें बीआईएस स्थापना दिवस समारोह में कहा कि चांदी की हॉलमार्किंग के लिए उपभोक्ताओं की ओर से मांग आ रही है. बीआईएस इस पर विचार-विमर्श कर निर्णय ले सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रह्लाद जोशी ने बताया है कि इस दिशा में काम शुरू हो चुका है और सरकार हितधारकों के साथ विचार-विमर्श तथा बीआईएस द्वारा व्यवहार्यता आकलन पूरा होने के बाद निर्णय लेगी. उन्होंने कहा कि मैंने बीआईएस से व्यवहार्यता पर काम करने और उपभोक्ताओं तथा आभूषण डीलर से प्रतिक्रिया लेने को कहा है. हम सभी हितधारकों से परामर्श करेंगे और प्रक्रिया शुरू करेंगे. चांदी की हॉलमार्किंग यानी सफेद धातु की शुद्धता को प्रमाणित करना वर्तमान में दुकानदार या ग्राहक की इच्छा पर निर्भर है.

3 से 6 महीने में लागू होगा हॉलम ें
बीआईएस के महानिदेशक प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि ब्यूरो तीन से छह महीने में अनिवार्य चांदी हॉलमार्किंग लागू करने के लिए तैयार हो सकता है. हितधारकों के साथ विचार-विमर्श जारी है. उन्होंने कहा कि हितधारकों के साथ कई दौर की चर्चा हुई है और वे इसके पक्ष में हैं. छह अंक वाले अल्फान्यूमेरिक कोड पर चर्चा जारी है. यह कदम जून, 2021 में शुरू की गई सोने की अनिवार्य हॉलमार्किंग के सफल कार्यान्वयन के बाद उठाया गया है, जो अब 361 जिलों में विस्तारित हो चुकी है. इसका उद्देश्य उपभोक्ता हितों की रक्षा करना और सोने के उत्पाद की प्रामाणिकता सुनिश्चित करना है. मौजूदा हॉलमार्किंग प्रणाली में छह-अंकीय अल्फान्यूमेरिक कोड शामिल है, जो सोने की शुद्धता को प्रमाणित करता है.

इन राज्यों से आ रही है डिमांड
प्रह्लाद जोशी ने कहा कि अब खरीदे जा रहे करीब 90 प्रतिशत आभूषणों की हॉलमार्किंग की जाती है. इसकी शुरुआत के बाद से 44.28 करोड़ से अधिक स्वर्ण आभूषणों को विशिष्ट पहचान के साथ हॉलमार्क द्वारा चिन्हित किया गया है. उन्होंने बताया कि गुजरात, कर्नाटक और अन्य राज्यों के हितधारकों ने चांदी पर भी हॉलमार्किंग अनिवार्य करने का अनुरोध किया है. बीआईएस अधिनियम के तहत 1986 में स्थापित भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) एक स्वायत्त राष्ट्रीय निकाय है. इस पर उत्पादों और सेवाओं के लिए गुणवत्ता मानक निर्धारित करने की जिम्मेदारी है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

18 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

20 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

20 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

23 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

23 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

18 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

20 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

18 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

20 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago