✕

होम / बिजनेस / जल्द हेल्थ इंश्योरेंस पर भी मिलेगा LIC का भरोसा, बड़ी छलांग की तैयारी में बीमा कंपनी

जल्द हेल्थ इंश्योरेंस पर भी मिलेगा LIC का भरोसा, बड़ी छलांग की तैयारी में बीमा कंपनी

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर में भी एंट्री करने की तैयारी में है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की सबसे बड़ी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी LIC अब हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर में भी एंट्री करने जा रही है. यानी आपको जल्द ही स्वास्थ्य बीमा में भी LIC का भरोसा मिलेगा. एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर में भी एंट्री के लिए अधिग्रहण के अवसर तलाश रहा है. एलआईसी के चेयरमैन सिद्धार्थ मोहंती का कहना है कि ऐसी उम्मीद है कि सरकार कंपोजिट लाइसेंस की मंजूरी दे सकती है और हमने इस संबंध में ग्राउंड लेवल पर कुछ काम किया है. हमारे पास जनरल इंश्योरेंस में विशेषज्ञता है और हम स्वास्थ्य बीमा में रुचि रखते हैं. 

संशोधन की होगी आवश्यकता 
इसी साल फरवरी में एक संसदीय पैनल ने लागत और अनुपालन बोझ को कम करने के लिए समग्र बीमा यानी कंपोजिट लाइसेंस शुरू करने का सुझाव दिया था. अभी जीवन बीमा कंपनियां केवल स्वास्थ्य बीमा के तहत लांग टर्म बेनीफिट्स कवर की पेशकश कर सकती हैं. जीवन बीमा कंपनियों को अस्पताल में भर्ती और क्षतिपूर्ति कवर प्रदान करने के लिए बीमा अधिनियम में संशोधन की आवश्यकता होगी. बता दें कि 2022-23 के अंत में, 2.3 करोड़ से कम हेल्थ इंश्योरेंस कवर जारी किए गए, जो 55 करोड़ लोगों को कवर करते हैं. इसमें से करीब 30 करोड़ सरकार प्रायोजित व्यवसाय द्वारा कवर किए गए, जबकि 20 करोड़ का बीमा ग्रुप इंश्योरेंस के जरिए किया गया था.

इस पर है सरकार का जोर
सरकार और बीमा नियामक इरडा चाहते हैं कि अधिक स्वास्थ्य कवर जारी किए जाएं और LIC के इस क्षेत्र में प्रवेश से इसमें तेजी आने की उम्मीद है. इरडा डेटा से पता चला है कि वित्त वर्ष 2023 के दौरान, जीवन बीमा कंपनियों ने लगभग 3 लाख लोगों को कवर करते हुए 2.9 लाख नई पॉलिसियां जारी कीं. वहीं, एलआईसी की आर्थिक स्थिति की बात करें, तो कंपनी ने मार्च 2024 को समाप्त तिमाही में 13,762 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही के 13,427 करोड़ से अधिक है. स्टॉक मार्केट में LIC के प्रदर्शन पर नजर डालें, तो सोमवार को इसके शेयर करीब 1% की बढ़त के साथ 1,037.65 रुपए पर बंद हुए. इस साल अब तक ये शेयर 20.83% का रिटर्न दे चुका है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

5 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

9 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

10 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

10 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

10 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

5 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.