✕

होम / बिजनेस / ऐसा क्या हुआ कि देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी को बेचनी पड़ रही है अपनी प्रॉपर्टी? 

ऐसा क्या हुआ कि देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी को बेचनी पड़ रही है अपनी प्रॉपर्टी? 

कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि भारतीय जीवन बीमा निगम अपनी कुछ प्रॉपर्टी बेचने की तैयारी कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) कई शहरों में अपनी प्रॉपर्टी बेचने की तैयारी में है. LIC को इससे 50 से 60 हजार करोड़ रुपए की कमाई हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, LIC जल्द ही कई शहरों में अपने प्लॉट और कमर्शियल प्रॉपर्टी बेचने वाली है और इसकी शुरुआत मुंबई से हो सकती है. बता दें कि डिफेंस और रेलवे के बाद LIC के पास ही देश में सबसे ज्यादा भूमि है. ऐसे में कंपनी उनमें से कुछ जगह बेचकर फंड जुटाना चाहती है.  

कई शहरों में है प्रॉपर्टी
LIC के पास देश के कई शहरों की प्राइम लोकेशन पर प्लॉट और कमर्शियल बिल्डिंग हैं. रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कंपनी में फंड जुटाने के लिए अपनी कुछ प्रॉपर्टीज को बेचने की तैयारी में है. LIC इस पर विचार कर रही है कि रियल एस्टेट एसेट्स को मॉनिटाइज करने का सबसे अच्छा तरीका क्या होगा. प्रॉपर्टी बेचने की प्रक्रिया के लिए नए सिरे से कंपनी की इमारतों का वैल्यूएशन किया जा सकता है. वित्त वर्ष 2024 में एलआईसी का नेट प्रॉफिट 40,676 करोड़ रहा, जो पिछले वित्त वर्ष में 36,397 करोड़ रुपए था. सूत्रों का कहना है कि यदि LIC प्रॉपर्टी बेचती है तो उसका मुनाफा बढ़ सकता है. 

बना सकती है नई कंपनी
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि एलआईसी अपने रियल एस्टेट एसेट्स को मैनेज करने के लिए एक नई कंपनी बना सकती है. वैसे, LIC पहले भी अपनी रियल एस्टेट को बेचने की कोशिश कर चुकी है, लेकिन कानूनी विवादों के चलते बात आगे नहीं बढ़ सकी. एलआईसी की कई इमारतें कानूनी दांव-पेंच में उलझी हुई हैं. एलआईसी को पिछले कुछ वक्त से निजी बीमा कंपनियों से कड़ी चुनौती मिल रही है. वित्त वर्ष 2024 में कंपनी की कुल प्रीमियम इनकम केवल 0.22% बढ़कर 4.75 ट्रिलियन रुपए रही. कुछ प्रॉपर्टी बेचकर LIC को अपने प्रतिद्वंदियों से मुकाबले के लिए अतिरिक्त धन मिल जाएगा. 

कैसी है शेयर की चाल?
वहीं, LIC के शेयर की बात करें, तो आज इसमें गिरावट देखने को मिल रही है. दोपहर 12 बजे के आसपास LIC का शेयर एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 1,055.35 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. हालांकि, बीते पांच दिनों में इसमें 5.64% की तेजी भी देखने को मिली है. इस साल अब ताल ये शेयर 22.89% का रिटर्न दे चुका है. जबकि पिछले 1 साल में यह आंकड़ा 70.69% रहा है. LIC के शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 1,175 रुपए है. इस लिहाज से देखें तो इसे पिछले रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अभी थोड़ा और आगे बढ़ना होगा.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

4 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

9 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

10 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

11 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

4 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

10 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

9 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

11 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

15 hours ago