होम / बिजनेस / LIC ने इस सरकारी कंपनी में घटाई अपनी हिस्सेदारी, जानिए दोनों कंपनी के शेयर पर क्या पड़ा इसका असर?

LIC ने इस सरकारी कंपनी में घटाई अपनी हिस्सेदारी, जानिए दोनों कंपनी के शेयर पर क्या पड़ा इसका असर?

देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी LIC देश की सबसे बड़ी संस्थागत निवेशक है. इसके पोर्टफोलियो में कई सरकारी और निजी कंपनियों के शेयर मौजूद हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की सबसे बड़ी पब्लिक बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने खुले बाजार में लेन-देन के जरिए करोड़ों रुपये में हिंदुस्तान कॉपर में अपनी हिस्सेदारी बेच दी है. इसकी जानकारी देते हुए एलआईसी ने बताया है कि उसने हिंदुस्तान कॉपर के कुल 2,01,62,682 शेयर यानी 2.085 प्रतिशत हिस्सेदारी खुले बाजार में लेनदेन के जरिए बेची है. कंपनी ने हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों को 221.64 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेचा है और इस तरह सौदे का कुल मूल्य 446.8 करोड़ रुपये रहा. तो आइए जानते हैं एलआईसी ने ये शेयर कितने रुपये में बेचे और इसका दोनों ही कंपनी के शेयर पर क्या असर पड़ा है? 

447 करोड़ में बेची हिस्सेदारी
एलआईसी ने हिंदुस्तान कॉपर में 447 करोड़ रुपये में हिस्सेदारी बेची है. बिक्री के बाद इस कंपनी में एलआईसी की हिस्सेदारी 8.17 प्रतिशत से घटकर 6.09 प्रतिशत रह गई है. एलआईसी के अनुसार उसने 27 सितंबर, 2023 से 16 अगस्त, 2024 के बीच हिंदुस्तान कॉपर में अपनी हिस्सेदारी घटाई है. 

तांबा अयस्क के खनन में लगी देश की एकलौती कंपनी 
हिंदुस्तान कॉपर मिनिस्ट्री ऑफ माइन्स के तहत आती है. देश में तांबा अयस्क के खनन में लगी इकलौती कंपनी है. इसके अलावा यह देश में परिष्कृत तांबे की एकमात्र उत्पादक कंपनी भी है.

क्या है दोनों कंपनियों के शेयर का हाल?
मंगलवार को हिंदुस्तान कॉपर का शेयर खबर दिखने तक एनएसई पर 1.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 318 रुपये पर कारोबार करता दिखा. इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 415.60 रुपये और न्यूनतम स्तर 135.70 रुपये है. इसका मार्केट कैप 30.75 करोड़ रुपये है. दूसरी ओर एलआईसी का शेयर 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1068.00 रुपये पर बंद हुआ. इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1,221.50 रुपये और न्यूनतम स्तर 597.65 रुपये है. इसका मार्केट कैप 6.76 लाख करोड़ रुपये है.

इसे भी पढ़ें-भारत में जल्द लॉन्च होगा Motorola Razr 50, कंपनी ने X पर दी जानकारी, जानिए क्या होगी कीमत?
 
टैग्स  
सम्बंधित खबरें

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

2 minutes ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

1 hour ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 hour ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

4 hours ago

बड़ी खबरें

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

2 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.