✕

होम / बिजनेस / LIC ने की बंपर कमाई, डिविडेंड का भी किया ऐलान, सरकार को मिलेंगे 3600 करोड़ रुपये

LIC ने की बंपर कमाई, डिविडेंड का भी किया ऐलान, सरकार को मिलेंगे 3600 करोड़ रुपये

देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने अपने तिमाही नतीजे सामने आ गए हैं. जहां कंपनी के प्रॉफिट में इजाफा देखने को मिला है. वहीं इनकम में भी तेजी आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की दिग्गज इंश्योरेंस कंपनी LIC ने हाल ही में अपने तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं. चौथी तिमाही में बीमा कंपनी का नेट प्रॉफिट 2 फीसदी बढ़कर 13,763 करोड़ रुपये रहा है. कंपनी को वित्त वर्ष 2023 की समान तिमाही में 13,428 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था. नेट प्रॉफिट बढ़ने से कंपनी ने 6 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान भी किया है. LIC में सरकार की लगभग 96.5 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसके चलते अब कंपनी सरकार को भी 3662 करोड़ रुपये का गिफ्ट देगी. LIC से पहले रिजर्व बैंक ने भी 2.11 लाख करोड़ का डिविडेंड सरकार को देने का ऐलान किया था.

कुल इनकम हुई 2,50,923 करोड़ रुपये

LIC  ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि चौथी तिमाही में कंपनी की कुल इनकम 2,50,923 करोड़ रुपये हो गई है. वित्त वर्ष 2023 की सामान तिमाही में यह 2,00,185 करोड़ रुपये रही थी. जनवरी-मार्च तिमाही में एलआईसी का एनुअल प्रीमियम भी 10.7 फीसदी बढ़कर 21,180 करोड़ रुपये हो गया, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 19,137 करोड़ रुपये रहा था. हालांकि, एलआईसी के न्यू बिजनेस में 1.6 फीसदी की गिरावट आई है. यह पिछले वित्त वर्ष के 3,704 करोड़ रुपये के मुकाबले वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में 3,645 करोड़ रुपये ही रहा है.

जल्द हेल्थ इंश्योरेंस पर भी मिलेगा LIC का भरोसा, बड़ी छलांग की तैयारी में बीमा कंपनी

हर मिनट में 10.62 लाख का मुनाफा

पब्लिक सेक्टर में देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी का शुद्ध लाभ मार्च, 2024 को समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में दो फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 13,763 करोड़ रुपये रहा है. बीमा कंपनी को इससे पूर्व वित्त वर्ष 2022-23 की इसी तिमाही में 13,428 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था. खास बात तो ये है कि इन 90 दिनों में एलआईसी को हर मिनट में 10.62 लाख रुपए का मुनाफा हुआ है.

फर्स्ट ईयर प्रीमियम में भी आया इजाफा

जनवरी-मार्च तिमाही में LIC का फर्स्ट ईयर प्रीमियम भी बढ़ा है. यह आंकड़ा 13,810 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. वित्त वर्ष 2024 की सामान तिमाही में फर्स्ट ईयर प्रीमियम 12,811 करोड़ रुपये ही था. रिन्यूअल प्रीमियम भी इस अवधि में बढ़कर 77,368 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 2023 की समान अवधि में 76,009 करोड़ रुपये रहा था.

LIC का मार्केट शेयर 58.87 फीसदी

31 मार्च, 2024 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में LIC का नेट प्रॉफिट 40,676 करोड़ रुपये रहा है. यह पिछले वित्त वर्ष में 36,397 करोड़ रुपये रहा था. कंपनी को वित्त वर्ष 2024 में 4,75,070 करोड़ रुपये प्रीमियम से मिले हैं. LIC का मार्केट शेयर भी वित्त वर्ष 2024 के अंत तक 58.87 फीसदी था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

4 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

8 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

8 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

9 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

4 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.