✕

होम / बिजनेस / LIC ने लॉन्च किया ‘OMO’, अब एजेंट्स के पास होगा डिजिटल ऑफिस 

LIC ने लॉन्च किया ‘OMO’, अब एजेंट्स के पास होगा डिजिटल ऑफिस 

LIC का ‘वन मैन ऑफिस’ (OMO) एक डिजिटल क्रांति है, जो न केवल एजेंट्स के लिए एक स्मार्ट टूल है, बल्कि यह ग्राहकों के लिए भी एक बेहतरीन सेवा प्रदान करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपने एजेंट्स और सेल्स टीम के लिए एक नई डिजिटल सुविधा ‘वन मैन ऑफिस’ (OMO) लॉन्च की है. इस नई सुविधा के जरिए एजेंट्स अब पॉलिसी बेचने से लेकर कस्टमर की हर छोटी-बड़ी जरूरत को आसानी से पूरा कर सकेंगे. अब एजेंट्स को इधर-उधर भागने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि उनके पास मोबाइल के जरिए ही पूरा ऑफिस होगा. तो आइए इस सर्विस के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं. 

अब एजेंट्स के पास हर सेवा का डिजिटल टूल  

‘वन मैन ऑफिस’ (OMO) एक पावरफुल डिजिटल टूल है, जो एलआईसी के एजेंट्स और सेल्स टीम को कई सुविधाएं प्रदान करता है. इसके जरिए वे पॉलिसी बेचने, सेल के बाद की सर्विस देने और अपने बिजनेस पर नजर रखने में सक्षम होंगे. एलआईसी के सीईओ और एमडी सिद्धार्थ महांती ने कहा कि यह नया टूल हमारी सेल्स टीम के लिए गेमचेंजर साबित होगा. इससे बीमा को बढ़ावा मिलेगा और ग्राहकों को कहीं से भी, कभी भी शानदार सेवा मिलेगी. उन्होंने यह भी कहा कि इस पहल से एलआईसी के मिशन ‘2047 तक सभी के लिए बीमा’ को भी मदद मिलेगी.

OMO की प्रमुख सुविधाएं और फायदे

1. पॉलिसी बेचने में सुविधा -OMO के माध्यम से एजेंट्स पॉलिसी को आसानी से बेच सकते हैं और कस्टमर को बीमा प्लान समझाने का काम बहुत ही कम समय में पूरा कर सकते हैं. 

2. सेल के बाद की सर्विस- अब प्रीमियम भुगतान, लोन, क्लेम प्रोसेस जैसे काम पहले से कहीं अधिक आसान हो गए हैं. एजेंट्स को इन सभी सेवाओं को अब अपने मोबाइल के जरिए बिना किसी परेशानी के करना होगा. 

3. बिजनेस पर नजर- एजेंट्स अब ट्रैकिंग सिस्टम की मदद से हर डील और रिपोर्ट पर नजर रख सकेंगे, जिससे उन्हें अपने बिजनेस को बेहतर तरीके से मैनेज करने का अवसर मिलेगा. 

4. सीखने और आगे बढ़ने का अवसर- इसमें ट्रेनिंग और नॉलेज सेंटर भी होगा, जहां एजेंट्स को नई जानकारी मिलेगी, जिससे वे अपने काम में लगातार अपडेट रहेंगे. 

ANANDA प्लेटफॉर्म के जरिए संचालित होगा OMO

OMO प्लेटफॉर्म, ANANDA (आत्मनिर्भर एजेंट्स न्यू बिजनेस डिजिटल एप्लिकेशन) के जरिए संचालित होगा. इस प्लेटफॉर्म पर एजेंट्स को अनेक सुविधाएं मिलेंगी:

- प्रीमियम कैलकुलेटर – ग्राहकों को बीमा प्लान समझाने में मदद करेगा.
- बेनिफिट इलस्ट्रेशन – ग्राहकों को उनके फायदे स्पष्ट रूप से दिखाए जाएंगे.
- E-NACH रजिस्ट्रेशन – ऑटोमेटिक ऑनलाइन पेमेंट सेटअप की सुविधा.
- पते में बदलाव – ग्राहकों के पते को ऑनलाइन अपडेट किया जा सकेगा.
- ऑनलाइन लोन आवेदन – अब लोन के लिए भी सभी प्रक्रिया डिजिटल होगी.
- रिन्यूअल प्रीमियम भुगतान – रिन्यूअल का भुगतान सरल और तेज होगा.
- दावों से जुड़ी दस्तावेजों की ऑनलाइन सबमिशन – पेपरवर्क की झंझट से मुक्ति. 

इसके अलावा, OMO प्लेटफॉर्म में नॉलेज सेंटर, बीमा और हेल्थ कैलकुलेटर, ऑफिस लोकेटर और NEFT सर्च जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी, जिससे एजेंट्स को अपने ग्राहकों की हर आवश्यकता को पूरा करने में मदद मिलेगी. इस नई सुविधा से एजेंट्स अपनी कार्यक्षमता बढ़ा सकेंगे और उन्हें अपने व्यवसाय को डिजिटल तरीके से संचालित करने का अवसर मिलेगा.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

2 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

4 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

5 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

5 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

9 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

4 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

2 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

5 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

5 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

9 hours ago