✕

होम / बिजनेस / LIC ने लॉन्च किया नया डिजिटल प्लेटफॉर्म, अब बीमा सेवाओं में होगी आसानी

LIC ने लॉन्च किया नया डिजिटल प्लेटफॉर्म, अब बीमा सेवाओं में होगी आसानी

LIC का MarTech प्लेटफॉर्म ग्राहकों के लिए सेवाओं को सरल और सुलभ बनाने के साथ-साथ LIC को डिजिटल बीमा के क्षेत्र में एक वैश्विक नेता के रूप में स्थापित करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपने डिजिटलीकरण प्रयासों को और तेज करते हुए एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म MarTech लॉन्च किया है. यह प्लेटफॉर्म LIC के प्रोजेक्ट DIVE के तहत पेश किया गया है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों के इंश्योरेंस संबंधी काम को आसान बनाना और LIC की साख को इंश्योरेंस सेक्टर में और भी मजबूत करना है. इस डिजिटल पहल से न केवल ग्राहकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी, बल्कि LIC को डिजिटल बीमा क्षेत्र में एक नई दिशा भी मिलेगी. तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. 

प्रोजेक्ट DIVE के तहत एक नई पहल

LIC के इस MarTech प्लेटफॉर्म की लॉन्चिंग, एलआईसी के डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. यह प्लेटफॉर्म हाइपर-पर्सनलाइज्ड ग्राहक जुड़ाव और डिजिटल बीमा इनोवेशन को बढ़ावा देने में मदद करेगा, जिससे एलआईसी को वैश्विक बीमा क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करने का अवसर मिलेगा. एलआईसी के एमडी और सीईओ, सिद्धार्थ मोहंती ने इस लॉन्च पर कहा है कि मारटेक प्लेटफॉर्म के साथ, हम डिजिटल परिवर्तन की दिशा में एक नई छलांग लगा रहे हैं. अब पॉलिसीधारक आसानी से एजेंट से जुड़ सकेंगे और इस प्लेटफॉर्म के जरिए उन्हें बेहतर सेवाएं मिलेंगी.

डिजिटल इंश्योरेंस में होगा LIC का बोलबाला

MarTech प्लेटफॉर्म सिर्फ एक तकनीकी नवाचार नहीं है, बल्कि यह एक रणनीतिक बदलाव है जो LIC को डिजिटल बीमा इनोवेशन में वैश्विक नेता के रूप में स्थापित करेगा. प्रोजेक्ट DIVE हमारी भविष्य की रणनीति का पहला कदम है और इसके माध्यम से LIC आने वाले समय में डिजिटल इंश्योरेंस के क्षेत्र में अपना दबदबा बनाए रखेगा.

MarTech प्लेटफॉर्म के फायदे

MarTech प्लेटफॉर्म पॉलिसीधारकों और एजेंटों के बीच बेहतर कनेक्शन स्थापित करने में मदद करेगा. यह प्लेटफॉर्म हाइपर-पर्सनलाइज्ड और मल्टी-चैनल मार्केटिंग की सुविधा प्रदान करेगा, जिससे पॉलिसीधारकों को अपनी पॉलिसी के बारे में अधिक जानकारी और सुविधाएं मिल सकेंगी. LIC ने बताया कि प्रोजेक्ट DIVE के पहले चरण के तहत यह MarTech प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया है, और भविष्य में नए डिजिटल उपकरण और क्षमताओं को जोड़ा जाएगा जिससे LIC अपने वैश्विक बीमा सेक्टर में एक मजबूत स्थिति कायम कर सकेगा. इस डिजिटल पहल के जरिए LIC न केवल अपनी सेवाओं को बेहतर बनाएगा, बल्कि वह भारतीय बीमा क्षेत्र में भी अपनी अग्रणी स्थिति को और मजबूत करेगा.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

3 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

5 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

6 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

6 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

10 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

5 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

3 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

6 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

6 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

10 hours ago