होम / बिजनेस / LIC करने जा रही है इस हेल्‍थ इंश्‍योरेंस कंपनी का अधिग्रहण, जानते हैं कौन सी है ये कंपनी? 

LIC करने जा रही है इस हेल्‍थ इंश्‍योरेंस कंपनी का अधिग्रहण, जानते हैं कौन सी है ये कंपनी? 

एलआईसी ने हाल ही में हेल्‍थ इंश्‍योरेंस सेक्‍टर में उतरने का प्‍लान आईआरडीए को सौंपा है. लेकिन इसमें किसी भी सरकारी जनरल बीमा कंपनी के अधिग्रहरण या मर्जर की कोई बात नहीं कही गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हेल्‍थ इंश्‍योंरेंस में उतरने की तैयारी कर रही एलआईसी जल्‍द ही एक बड़ी डील कर सकती है. कंपनी अपने हेल्‍थ इंश्‍योरेंस कारोबार को लॉन्‍च करने के लिए देश की पांच हेल्‍थ इंश्‍योरेंस कंपनियों में से एक का अधिग्रहण करने की तैयारी कर रही है. एलआईसी मौजूदा समय में देश की सबसे बड़ी इंश्‍योरेंस कंपनी है. सबसे खास बात ये है कि इस कंपनी में सबसे ज्‍यादा शेयर सरकार के हैं. अगर ऐसा होता है तो इसका असर कंपनी के शेयर में भी देखने को मिल सकता है. 

अभी क्‍या है इंश्‍योरेंस कंपनियों की व्यवस्था? 
मौजूदा समय में कोई भी इंश्‍योरेंस कंपनी हेल्‍थ इंश्‍योरेंस नहीं दे सकती हैं. अगर वो देना चाहती हैं तो वो इसके लिए लॉन्‍ग टर्म बेनीफिट दे सकती हैं. अगर कोई शख्‍स अस्‍पताल में भर्ती होता हो या किसी अन्‍य प्रकार की क्षतिपूर्ति देनी पड़े तो इंश्‍योरेंस कंपनियां ऐसा नहीं कर सकती हैं. अगर इस व्‍यवस्‍था को लागू करना है तो इसके लिए इसके कानून में संशोधन करना होगा. लेकिन इस समस्‍या को कुछ हद तक सुलझाने के लिए संसद की एक समिति ने इस पर विचार करते हुए कंपोजिट इंश्‍योरेंस लाइसेंस की व्‍यवस्‍था शुरू की है. इसके तहत इंशयोरेंस कंपनियां लाइफ और नॉन लाइफ कैटेगिरी की पॉलिसीयां बेच सकती हैं. 

ये भी पढ़ें: आईटी सेक्‍टर की टॉप कंपनियों ने फिलहाल टाली स्‍नातकों की भर्ती, सब ठीक तो है….

कंपोजिट इंश्‍योरेंस लाइसेंस कैसे काम करता है? 
अब समझने की बात है कि अगर एलआईसी कंपोजिट इंश्‍योरेंस लाइसेंस के जरिए काम करती है तो उसे क्‍या करना होगा. एलआईसी को कंपोजिट इंश्‍योरेंस लाइसेंस लेने के लिए दो से तीन महीने का समय लग जाएगा. इसके बाद एलआईसी हेल्‍थ इंश्‍योंरस सेक्‍टर की किसी भी कंपनी को खरीदकर अपना हेल्‍थ इंश्‍योरेंस का काम कर सकती है. एलआईसी ने हाल ही में हेल्‍थ इंश्‍योरेंस सेक्‍टर में उतरने का प्‍लान आईआरडीए को सौंपा है. लेकिन इसमें किसी भी सरकारी जनरल बीमा कंपनी के अधिग्रहरण या मर्जर की कोई बात नहीं कही गई है. एलआईसी ऐसी कंपनी को खरीदने को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है. सबसे दिलचस्‍प बात ये भी है कि कंपनी वो खरीदी जाएगी जो डिजिटली स्‍ट्रांग हो. 

किन कंपनियों के मर्जर की बन सकती है योजना? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब सवाल ये है कि आखिर एलआईसी हेल्‍थ सेक्‍टर इंश्‍योरेंस को लेने के लिए आखिर किन कंपनियों का अधिग्रहण कर सकती है. इनमें आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस, केयर हेल्थ इंश्योरेंस, नीवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस, स्टार हेल्थ एंड अलाइड इंश्योरेंस कंपनी और मनिपाल-सिग्ना हेल्थ इंश्योरेंस शामिल है. अगर एलआईसी किसी कंपनी को खरीदती है तो उसे उसके लिए आईआरडीएआई और वित्त मंत्रालय से मंजूरी लेनी होगी. देश में निजी क्षेत्र की स्टैंडअलोन हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों का फाइनेंशियल ईयर 2024 में प्रीमियम 32,351 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल से मुकाबले 14 फीसदी अधिक है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

29 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

55 minutes ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

16 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

29 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

55 minutes ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago