होम / बिजनेस / LIC ने इस IT कंपनी में बढ़ाई हिस्सेदारी, खरीदे इतने करोड़ के शेयर

LIC ने इस IT कंपनी में बढ़ाई हिस्सेदारी, खरीदे इतने करोड़ के शेयर

LIC ने टेक महिंद्रा में अपनी हिस्सेदारी ऐसे समय बढ़ाई है जब कंपनी आर्थिक मोर्चे पर खास अच्छी स्थिति में नजर नहीं आ रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) में अपनी हिस्सेदारी में इजाफा किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, LIC ने टेक महिंद्रा में अपनी हिस्सेदारी करीब 2% बढ़ाई है. इसके साथ ही इस कंपनी में LIC की हिस्सेदारी 6.87% से बढ़कर 8.89% हो गई है. बता दें कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद LIC के अडानी समूह में किए गए निवेश को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. हालांकि, इसके बाद भी बीमा कंपनी ने अडानी समूह में हिस्सेदारी बढ़ाई थी. 

इतने करोड़ में हुई डील
एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के अनुसार, LIC ने देश की दिग्गज IT कंपनी टेक महिंद्रा में अपनी हिस्सेदारी 6.87% से बढ़ाकर 8.89% कर ली है. करीब 1.9 करोड़ शेयरों की ये डील 1050.77 रुपए प्रति शेयर की औसतन कीमत पर हुई है. इस तरह LIC ने करीब 2000 करोड़ रुपए में ये सौदा किया है. LIC ने ये हिस्सेदारी ओपन मार्केट के जरिए 21 नवंबर 2022 से 6 जून 2023 के बीच बढ़ाई है. इसके बाद LIC की टेक महिंद्रा में हिस्सेदारी की वैल्यू बढ़कर 9,411.41 करोड़ रुपए हो गई है.

इस कंपनी में भी है निवेश  
Tech Mahindra के अलावा, LIC ने केवल एक और IT कंपनी में पैसा लगाया है. फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक, 31 मार्च तक LIC के पास Mphasis में 4.58% हिस्सेदारी है. LIC की तरफ से बताया गया है कि वित्त वर्ष 2023 के अंत तक उनके पास 96 लिस्टेड कंपनियों में कुल 1.66 लाख करोड़ का निवेश है. LIC ने टेक महिंद्रा में अपनी हिस्सेदारी ऐसे समय बढ़ाई है, जब कंपनी आर्थिक मोर्चे पर खास अच्छी स्थिति में नहीं है. वित्त वर्ष 2022-23 मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिLIC ने ट 27 प्रतिशत घटकर 1,179.8 करोड़ रुपए पर आ गया था. जबकि कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 1,637.9 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया था।

...तो घट जाएगी वैल्यू
स्टॉक मार्केट में Tech Mahindra के प्रदर्शन की बात करें, तो बुधवार को कंपनी का शेयर 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ 1,073.40 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले 5 दिनों में इसमें 5.30% की गिरावट आई है. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 1,165 रुपए है. माना जा रहा है कि कंपनी की ग्रोथ अभी धीमी बनी रह सकती है. ऐसे में Tech Mahindra के शेयरों में भी नरमी आ सकती है और यदि ऐसा होता है, तो LIC के निवेश की वैल्यू भी घट जाएगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेमीकंडक्टर सेक्टर में सरकार का बड़ा दांव, ₹1.27 लाख करोड़ की नई योजना को कैबिनेट की मंजूरी

नई योजना के तहत सेमीकंडक्टर उपकरण, विशेष रसायन, गैस और सामग्री बनाने वाली कंपनियों को भारत में विनिर्माण इकाइयां लगाने पर परियोजना लागत का 30% तक सीधा प्रोत्साहन मिलेगा.

13 minutes ago

कल बाजार में लौटी रौनक, आज Q1 नतीजे और ग्लोबल संकेत तय करेंगे सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

बुधवार को सेंसेक्स 130.49 अंक यानी 0.17% की तेजी के साथ 77,185.43 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 26.45 अंक यानी 0.11% चढ़कर 24,078.50 के स्तर पर बंद हुआ था.

29 minutes ago

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

9 hours ago

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

15 hours ago

17 जुलाई को रेलवे को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी 4 स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन, पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 17 जुलाई को पंजाब के चार आधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे.

15 hours ago

बड़ी खबरें

कल बाजार में लौटी रौनक, आज Q1 नतीजे और ग्लोबल संकेत तय करेंगे सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

बुधवार को सेंसेक्स 130.49 अंक यानी 0.17% की तेजी के साथ 77,185.43 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 26.45 अंक यानी 0.11% चढ़कर 24,078.50 के स्तर पर बंद हुआ था.

29 minutes ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में सरकार का बड़ा दांव, ₹1.27 लाख करोड़ की नई योजना को कैबिनेट की मंजूरी

नई योजना के तहत सेमीकंडक्टर उपकरण, विशेष रसायन, गैस और सामग्री बनाने वाली कंपनियों को भारत में विनिर्माण इकाइयां लगाने पर परियोजना लागत का 30% तक सीधा प्रोत्साहन मिलेगा.

13 minutes ago

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

15 hours ago

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

9 hours ago

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

18 hours ago