होम / बिजनेस / LIC के अगर हैं आप शेयरधारक, तो जल्द मिलेगा इतने रुपये का Dividend

LIC के अगर हैं आप शेयरधारक, तो जल्द मिलेगा इतने रुपये का Dividend

यह लिस्टिंग के बाद पहला डिविडेंड होगा जो कि शेयरधारकों को मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड (LIC of India) के शेयरधारकों को जल्द ही बड़ी खुशी मिलने वाली है. कंपनी ने अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने की घोषणा कर दी है. यह लिस्टिंग के बाद पहला डिविडेंड होगा जो कि शेयरधारकों को मिलेगा. हम आपको आगे बताने जा रहे हैं कि एलआईसी आपको कितने रुपये का डिविडेंड देगी और यह कब तक मिलने की उम्मीद है.

10 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयर पर इतना मिलेगा डिविडेंड

कंपनी ने घोषणा की है वो 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयर पर 1.50 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देगी. हालांकि इसका फैसला कंपनी की Annual General Meeting में होगा. यह एजीएम 27 सितंबर 2022 को होगी. स्टॉक एक्सचेंज को दी गई एक फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि वो इस डिविडेंड का भुगतान 26 अगस्त 2022 को करेगी.

यहां करेगी 80.67 करोड़ का निवेश

कंपनी ने यह भी बताया कि वो जल्द ही 80.67 करोड़ का निवेश एलआईसी (नेपाल) में भी करेगी. कंपनी की कुल आय पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में ₹ 1,90,098 करोड़ से बढ़कर ₹ 2,12,230 करोड़ हो गई है.

17 मई, 2022 को स्टॉक एक्सचेंजों में सूचीबद्ध होने के बाद से एलआईसी के शेयर की कीमतों में तेजी से गिरावट आई है. एलआईसी के शेयर निवेशकों को ₹ 949 पर आवंटित किए गए और छूट पर स्टॉक एक्सचेंजों में सूचीबद्ध हो गए. शेयर अपने आईपीओ इश्यू मूल्य ₹ 949 से लगभग 34% नीचे है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

9 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

11 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

13 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

13 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

13 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

9 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

16 hours ago