✕

होम / बिजनेस / LIC और Zomato की जुबां पर आज यही तराना...जोर का झटका हाय जोरों से लगा

LIC और Zomato की जुबां पर आज यही तराना...जोर का झटका हाय जोरों से लगा

भारतीय जीवन बीमा निगम और फूड डिलीवरी कंपनी Zomato को GST का भारी-भरकम नोटिस मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC और फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) दोनों को जोर का झटका लगा है. दोनों को GST का नोटिस मिला है. यदि मामला नहीं सुलझता और कंपनियों को मांगी गई राशि भरनी पड़ती है, तो उनकी आर्थिक सेहत प्रभावित होना लाजमी है. पहले बात करते हैं भारतीय जीवन बीमा निगम यानी LIC को लगे झटके की.  बीमा कंपनी को करीब 606 करोड़ का टैक्स चुकाने का नोटिस मिला है.

LIC करेगी अपील 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराष्ट्र में जीएसटी, ब्याज और जुर्माने के भुगतान के लिए LIC को नोटिस भेजा गया है. वित्त वर्ष 2019-20 से जुड़े इस नोटिस में कंपनी से जीएसटी की राशि ब्याज और जुर्माना मिलाकर कुल 606 करोड़ रुपए भरने को कहा गया है. LIC ने स्टॉक फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है. साथ ही बीमा कंपनी ने बताया है कि वह इस नोटिस के खिलाफ मुंबई में संयुक्त आयुक्त (अपील) के पास अपील दायर कर सकती है. LIC का कहना है कि वो पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है, लेकिन इसका उसकी कारोबारी गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा. 

4.59 करोड़ का नोटिस
वहीं, Zomato को तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के जीएसटी प्राधिकरण से जुर्माना और ब्याज सहित 4.59 करोड़ रुपए से अधिक का नोटिस मिला है. कंपनी इसके खिलाफ अपील पर विचार कर रही है. तमिलनाडु कर प्राधिकरण ने केंद्रीय माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 और तमिलनाडु माल एवं सेवा कर अधिनियम 2017 की धारा 73 के तहत नोटिस भेजा है. इसी तरह, पश्चिम बंगाल प्राधिकरण ने केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम 2017 की धारा 73 और पश्चिम बंगाल वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम 2017 के तहत 1,92,43,792 रुपए के जीएसटी, 1,58,12,070 रुपए के ब्याज और 19,24,379 रुपए के जुर्माने के भुगतान के लिए Zomato को नोटिस थमाया है.

कंपनी ने कही ये बात
जोमैटो ने शेयर बाजार को इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा है कि उसने सभी ज़रूरी दस्तावेज सौंपे हैं, लेकिन लगता है कि आदेश पारित करते समय प्राधिकारियों ने उन पर ध्यान में नहीं दिया. कंपनी ने आगे कहा उसका मानना ​​है कि संबंधित अपीलीय प्राधिकारी के समक्ष मामले का बचाव करने के लिए उसके पास पर्याप्त आधार है. GST से इस नोटिस का LIC और Zomato के शेयरों पर क्या असर होता है, यह कुछ देर में पता चल जाएगा. LIC के शेयर कल नुकसान के साथ 1,071 और Zomato के 251.75 रुपए के लेवल पर बंद हुए थे. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

4 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

4 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

5 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

6 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

8 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

6 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

4 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

5 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

4 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

8 hours ago