✕

होम / बिजनेस / LG Electronics का ₹11,607 करोड़ का IPO लॉन्च, GMP से दमदार लिस्टिंग के संकेत

LG Electronics का ₹11,607 करोड़ का IPO लॉन्च, GMP से दमदार लिस्टिंग के संकेत

प्राइस बैंड ₹1080–₹1140, निवेशकों को लिस्टिंग गेन की उम्मीद, यह आईपीओ निवेश के लिए 9 अक्टूबर तक खुला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

दक्षिण कोरिया की उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया (LG Electronics) ने अपना ₹11,607 करोड़ का आईपीओ लॉन्च कर दिया है. यह इश्यू आज यानी 7 अक्टूबर से खुल चुका है और 9 अक्टूबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन रहेगा. कंपनी ने प्राइस बैंड ₹1080 से ₹1140 प्रति शेयर तय किया है. तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं?

IPO से पहले 3,475 करोड़ रुपये जुटाए

IPO लॉन्च से पहले एलजी इकीलेक्ट्रॉनिक्स ने एंकर निवेशकों से ₹3,475 करोड़ जुटा लिए. इन निवेशकों को शेयर ₹1140 के ऊपरी प्राइस बैंड पर आवंटित किए गए. इस राउंड में ब्लैकरॉक, सिंगापुर और नॉर्वे के वेल्थ फंड्स जैसे दिग्गज निवेशक शामिल हुए.

GMP में जबरदस्त उछाल

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के अनलिस्टेड शेयर मंगलवार को ग्रे मार्केट में ₹1458 पर ट्रेड कर रहे थे. यह इश्यू प्राइस के ऊपरी बैंड ₹1140 से करीब 28% का प्रीमियम दिखा रहा है. यदि लिस्टिंग पर यह ट्रेंड जारी रहा, तो निवेशकों को एक लॉट (13 शेयर) पर लगभग ₹4,134 का लाभ हो सकता है.

IPO से जुड़ी मुख्य जानकारियां

IPO में निवेश की तारीख - 7 से 9 अक्टूबर 2025 तक

प्राइस बैंड  - ₹1080 - ₹1140

लॉट साइज  - 13 शेयर

इश्यू साइज - ₹11,607.01 करोड़ (10.18 करोड़ शेयर) 

इश्यू टाइप  - ऑफर फॉर सेल (OFS)

फेस वैल्यू   - ₹10 प्रति शेयर

लिस्टिंग डेट व प्लेटफॉर्म - 10 अक्टूबर, BSE और NSE 

संभावित लिस्टिंग डेट- 14 अक्टूबर 2025  

इस इश्यू में 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए, 35% रिटेल निवेशकों के लिए और 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के लिए आरक्षित है.

क्या करें निवेशक? जानें एक्सपर्ट्स की राय

आनंद राठी रिसर्च सहित कई प्रमुख ब्रोकरेज हाउसेज़ ने इस आईपीओ को ‘Subscribe’ की रेटिंग दी है. रिपोर्ट के अनुसार, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया FY26 के अनुमानित मुनाफे पर 37.6 के P/E रेश्यो पर शेयर पेश कर रही है, जो उचित वैल्यूएशन के दायरे में आता है. एलजी की भारत में मजबूत ब्रांड उपस्थिति, विविध कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में हिस्सेदारी और इन-हाउस मैन्युफैक्चरिंग क्षमता इसे प्रतिस्पर्धियों से अलग बनाती है. कैनरा बैंक सिक्योरिटीज, सेंट्रम वेल्थ मैनेजमेंट, चॉइस ब्रोकिंग, डोलाट रिसर्च, जीईपीएल कैपिटल, आईसीआईसीआई डायरेक्ट, एसबीआई कैपिटल, वेंचुरा, एसएमआईएफएस ने इस आईपीओ में निवेश की सलाह दी है. 

विशेषज्ञों के अनुसार एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का आईपीओ ग्रे मार्केट प्रीमियम, मजबूत ब्रांड वैल्यू और वित्तीय प्रदर्शन के चलते निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प बनकर सामने आया है. अगर आप लिस्टिंग गेन चाहते हैं या मजबूत कंपनियों में लॉन्ग टर्म निवेश की तलाश में हैं, तो यह आईपीओ ‘सब्सक्राइब’ करने लायक है.

कंपनी को इश्यू से कोई फंड नहीं मिलेगा

एलजी का यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है. इसका मतलब है कि इश्यू से जुटाई गई पूरी रकम एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स की पेरेंट कंपनी को जाएगी, न कि एलजी इंडिया को. इसलिए कंपनी को ऑपरेशनल रूप से फंड नहीं मिलेगा.

कंपनी की वित्तीय स्थिति

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की वित्तीय परफॉर्मेंस लगातार मजबूत रही है. FY24 में कंपनी का रेवेन्यू ₹64,087.97 करोड़ रहा. FY25 में नेट प्रॉफिट ₹2,203.3 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष के ₹1,511 करोड़ की तुलना में 45.8% अधिक है. इसी अवधि में रेवेन्यू 14.1% बढ़कर ₹21,352 करोड़ से ₹24,366.6 करोड़ पहुंच गया.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

1 hour ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

1 hour ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 hour ago

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

12 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

16 hours ago


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 hour ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

1 hour ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

1 hour ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

18 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

16 hours ago