✕

होम / बिजनेस / LG Electronics भारत में कर रही IPO लाने की तैयारी, कंपनी के सीईओ ने किया खुलासा

LG Electronics भारत में कर रही IPO लाने की तैयारी, कंपनी के सीईओ ने किया खुलासा

कंपनी के सीईओ ने कहा, ये कई विकल्पों में से एक है जिसपर हम विचार कर सकते हैं. उन्होंने कहा, ग्लोबल इंवेस्टर्स के बीच इसे लेकर बहुत उत्सुकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कोरियन कंपनियों को भारतीय शेयर बाजार में कुछ खास ही दिलचस्पी दिखाई दे रही है. कुछ महीनों पहले दुनिया की बड़ी ऑटो कंपनियों में शुमार हुंडई को भारत के शेयर बाजार में अपना IPO लाने की मंजूरी दी है. अब एक और कोरियन कंपनी भारत के बाजार में उतरने की प्लानिंग पर काम कर रही है. जी हां, दुनिया की बड़ी इलेक्ट्रोनिक्स गुड्स मेकर एलजी भी शेयर बाजार में अपना IPO लाने का विचार कर रही है. कंपनी के सीईओ विलियम चो ने जानकारी देते हुए कहा कि दशकों पुराने कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स बिजनेस को एक बार फिर से पुनर्जीवित करने के लिए भारतीय बाजार में डेब्यू कई ऑप्शंस में से एक है.

जल्द लॉन्च कर सकती है IPO

दक्षिण कोरिया की दिग्गज कंपनी LG Electronics भारत में अपना IPO लॉन्च कर सकती है. कंपनी इस पर गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है. एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने 2030 तक भारत में अपने कारोबार के लिए 75 बिलियन डॉलर रेवेन्यू का लक्ष्य रखा है उसे हासिल करने के लिए कंपनी भारतीय स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी को लिस्ट कराने पर विचार कर रही है. LG के सीईओ विलियम चो ने कहा, भारतीय शेयर बाजार में कंपनी लिस्टिंग एक प्रमुख विकल्पों में एक है जिससे दशकों पुराने कंज्यूमर इलेक्टॉनिक्स बिजनेस में नई जान फूंका जा सके. ये पहला मौका है जब एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने भारतीय शेयर बाजार में लिस्टिंग को लेकर कुछ कहा है हालांकि इसके लंबे समय से कयास लगाये जा रहे हैं.

75 बिलियन डॉलर सालाना रेवेन्यू का लक्ष्य

विलियम चो ने साल 2021 में एलजी ग्रुप के साथ तीन दशकों तक काम करने के बाद सीईओ का पदभार संभाला है. उन्होंने साल 2030 तक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस के लिए 75 बिलियन डॉलर सालाना रेवेन्यू का लक्ष्य तय किया है. जबकि साल 2023 में कंपनी का रेवेन्यू 65 बिलियन डॉलर रहा था. विलियम चो ब्लूमबर्ग टेलीविजन से भारत में कंपनी के संभावित आईपीओ लॉन्चिंग से जुड़े सवाल पर कहा, ये कई विकल्पों में से एक है जिसपर हम विचार कर सकते हैं. उन्होंने कहा, ग्लोबल इंवेस्टर्स (Global Investors) के बीच इसे लेकर बहुत ज्यादा उत्सुकता है. लेकिन फिलहाल कुछ भी तय नहीं है. 

कोरियन कंपनी हुंडई का भी आने वाला है IPO

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स पहले दक्षिण कोरियाई कंपनी नहीं है जिसके आईपीओ को लेकर चर्चा हो रही है. कोरियाई दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी हुंडई मोटर भी भारत में अपना आईपीओ लॉन्च करने जा रही है जिसके लिए कंपनी ने शेयर बाजार के रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास अपने ड्राफ्ट पेपर्स फाइल कर दिया है. कंपनी आईपीओ में 17.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है. हुंडई मोटर्स आईपीओ के जरिए कुल 3 अरब डॉलर यानी करीब 25,000 करोड़ रुपये जुटा सकती है. यानि भारतीय शेयर बाजार का ये सबसे बड़ा आईपीओ साबित होने वाला है. सेबी से मंजूरी के बाद इस साल दिवाली तक हुंडई मोटर के आईपीओ के आने की संभावना है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

5 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

6 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

6 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

7 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

9 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

7 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

6 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

6 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

5 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

9 hours ago