✕

होम / बिजनेस / Lenskart ने जापानी कंपनी Owndays में पाई बड़ी हिस्सेदारी, जानिए इससे क्या पड़ेगा फर्क

Lenskart ने जापानी कंपनी Owndays में पाई बड़ी हिस्सेदारी, जानिए इससे क्या पड़ेगा फर्क

Lenskart भारत की सबसे बड़ी Eyewear कंपनी है, जोकि डॉक्टर के पर्चे के आधार पर लोगों को चश्में व लेंस ऑनलाइन बनाकर देती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः देश की जानी मानी ऑनलाइन चश्मों का कारोबार करने वाली कंपनी Lenskart.com ने जापान की डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर ब्रांड कंपनी Owndays में प्रमुख हिस्सेदारी अधिग्रहण के जरिए पाई है. Owndays में मर्जर के जरिए की गई पार्टनरशिप से Lenskart.com की भारत सहित एशिया के 13 बड़े देशों में मजबूत पहुंच हो गई है. डील के बाद अब Lenskart.com भारत के अलावा सिंगापुर, थाईलैंड, ताईवान, फिलीपींस, इंडोनेशिया, मलेशिया और जापान में भी चश्मों और लेंस का कारोबार कर सकेगी. 

Lenskart.com है भारत का सबसे बड़ा लेंस ब्रांड
Lenskart भारत की सबसे बड़ी Eyewear कंपनी है, जोकि डॉक्टर के पर्चे के आधार पर लोगों को चश्में व लेंस ऑनलाइन बनाकर देती है. पहले कंपनी जहां केवल ऑनलाइन कारोबार करती थी, वहीं अब इसने देश के प्रमुख शहरों में अपने स्टोर भी खोल लिए हैं, जहां ग्राहक अपनी पसंद के चश्में और लेंस खरीद सकते हैं. कंपनी की इंजिनियरिंग टीम में अभी 300 लोग कार्यरत हैं, जिनकी संख्या 2023 तक 500 पर ले जाने पर है. इससे Owndays को भी भारत में अपना कारोबार फैलाने में मदद मिलेगी.  

Owndays बना रहेगा अलग ब्रांड
इस मर्जर डील के बाद भी जापान में Owndays एक अलग ब्रांड के तौर पर काम करता रहेगा. Owndays के सह-संस्थापक, सीईओ शूजी तनाका और सीओओ ताके यूमियामा फिलहाल शेयरहोल्डर बने रहेंगे और Owndays की मैनेजमेंट टीम को लीड करते रहेंगे. वहीं मेजर शेयरहोल्डर L Catterton Asia और प्रमुख निवेशक Mitsui & Co. अपने हिस्से के शेयर Lenskart  को देंगे. 

Owndays ने 2013 में खोला था सबसे पहले विदेश में स्टोर
Owndays के संस्थापक और सीईओ शूजी तनाका ने कहा कि एशिया में कंपनी की बहुत अच्छी पहचान ग्राहकों के बीच है. 2013 में जापान के बाद पहला विदेश में स्टोर सिंगापुर में खोला था. 2018 में Catterton Asia और प्रमुख निवेशक Mitsui & Co.  के जुड़ने से हमें एशिया के 11 अन्य देशों में भी अपना विस्तार कर पाएं. डिजिटल ट्रांसफोर्मेशन कोविड के बाद दुनिया की मांग है और Lenskart के सहयोग से हम ऐसा कर पाएंगे, क्योंकि कंपनी को इस फील्ड के बारे में काफी गहरा अनुभव और पूंजी भी है. दोनों कंपनियों के साथ आने से हम विश्वस्तर पर एक बेहतरीन Eyewear ब्रांड बन सकेंगे. 
 
ग्राहकों की सोच में आया है बदलाव
Lenskart के सह-संस्थापक और ग्रुप सीईओ पीयूष बंसल ने कहा कि "Eyewear के मामले में ग्राहकों की सोच में काफी बदलाव आया है. ग्राहक अब बढ़िया प्रोडक्ट, अच्छी कीमत और एक बेमिसाल अनुभव चाहता है. हमारी और  Owndays के संस्थापक द्वय शूजी तनाका और ताके यूमियामा को मैं पिछले पांच साल से जानता हूं और जैसा इन्होंने Eyewear के क्षेत्र में काम Owndays के जरिए  किया है वो काबिलेतारीफ है. हमें Eyewear क्षेत्र में रिवॉलूयशन लाने के लिए साथ काम करना होगा, जिससे हम भी कुछ रोजाना नया सीख सकें और अपने स्किल सेट को और मजबूती से दुनिया के सामने रख सकें."

टैग्स
सम्बंधित खबरें

2030 तक भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 530 GW पहुंचने का अनुमान, सौर ऊर्जा की होगी 80% से ज्यादा हिस्सेदारी: IEA

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के मुताबिक, भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 2030 तक बढ़कर करीब 530 गीगावॉट हो सकती है. इस विस्तार में सौर ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 फीसदी से अधिक रहने का अनुमान है.

4 hours ago

NSE-Augmont के EGR सेगमेंट में पहले दिन ₹33.11 करोड़ का कारोबार, 2.27 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स की ट्रेडिंग

NSE और Augmont की साझेदारी में इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (EGR) सेगमेंट में 6 नवंबर को लाइव ट्रेडिंग की शुरुआत हुई. पहले ही दिन इसमें 33.11 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया गया.

4 hours ago

सरकार ने चावल बिक्री का लक्ष्य दोगुना किया, OMSS के तहत अब 50 लाख टन बेचेगी

सरकार 31 अक्टूबर तक ई-नीलामी के जरिए 25 लाख टन चावल बेच चुकी है. इसके साथ ही चावल और धान के स्टॉक की साप्ताहिक जानकारी देना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

8 hours ago

भारतीय इक्विटी फंड्स का उभरते बाजारों से बेहतर प्रदर्शन, 17 साल में सबसे बड़ी बढ़त

अमेरिकी इक्विटी फंड्स में भी 32 अरब डॉलर का निवेश आया. वहीं, ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट (GEM) फंड्स में 3.6 अरब डॉलर का निवेश दर्ज किया गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है.

8 hours ago

दो सप्ताह में करीब 3.9 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 717 अरब डॉलर पर आया

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 2.6 अरब डॉलर घटकर 717 अरब डॉलर रह गया. इससे पिछले सप्ताह भी इसमें करीब 1.27 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी.

9 hours ago

बड़ी खबरें

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

1 day ago