होम / बिजनेस / बिना झंझट के लोन ऑफर कर रही है LENDINGKART, जाने कंपनी के बारे में सबकुछ

बिना झंझट के लोन ऑफर कर रही है LENDINGKART, जाने कंपनी के बारे में सबकुछ

LENDINGKART बिना किसी कोलैटरल के घर बैठे लोन ऑफर कर रही है. फिलहाल कंपनी ने लोन के लिए 4 कैटेगेरी निर्धारित की हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

बिजनेस शुरू करने के लिए सबसे पहली ज़रूरत है फाइनेंस. यदि आपके पास पहले से पर्याप्त पैसा है, तो कोई बात नहीं लेकिन यदि लोन चाहिए तो फिर थोड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी. वैसे आजकल सरकार के प्रयासों से लोन की प्रक्रिया कुछ सरल ज़रूर हुई है, फिर भी बिना किसी परेशानी के लोन किस्मत वालों को ही मिलता है. फ्यूचर बिजनेसमैन या फिर अपने मौजूदा बिजनेस को एक्सपेंड करने का सपना देखने वालों के लिए कई प्राइवेट कंपनियां भी बाजार में हैं, जो बिना ज्यादा कागज़ी तामझाम के लोन की गारंटी देती हैं. इसमें एक नाम लैंडिंगकार्ट का भी है. इस कंपनी को पहले Aadri Infin Limited के नाम से जाना जाता था. यह एक NBFC है यानी कि नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी.

पुराने डॉक्यूमेंट नहीं चाहिए

LENDINGKART बिना किसी कोलैटरल के घर बैठे लोन ऑफर कर रही है. फिलहाल कंपनी ने लोन के लिए 4 कैटेगेरी निर्धारित की हैं, 1) बिजनेस लोन, 2) वर्किंग कैपिटल लोन, 3) MSME लोन और 4) महिलाओं के लिए लोन. बैंक और दूसरे NBFC की तरह लैंडिंगकार्ट संभावित क्लाइंट के क्रेडिट रिस्क प्रोफाइल का मूल्यांकन नहीं करती. सरल शब्दों में कहें तो यदि आप लोन के लिए आवेदन करते हैं, तो कंपनी आपके पिछले फाइनेंशियल स्टेटमेंट और इनकम टैक्स रिटर्न नहीं मांगेगी. इसके बजाये कंपनी क्लाइंट के वर्तमान साल के कैश फ्लो और बिजनेस ग्रोथ पर ध्यान देगी. लैंडिंगकार्ट का उद्देश्य चुटकी में कैपिटल उपलब्ध कराना है, ताकि आप केवल अपने बिजनेस पर ध्यान लगा सकें.

कहां ऑपरेट कर रही है कंपनी?

फिलहाल कंपनी के ऑफिस अहमदाबाद, बेंगलुरु और मुंबई में हैं, लेकिन वो पूरे देश में सेवा मुहैया करा रही है. कंपनी का दावा है कि अब तक 10,000 करोड़ से ज़्यादा के लोन मंजूर किए जा चुके हैं. लैंडिंगकार्ट की वेबसाइट (https://www.lendingkart.com) पर जाकर आप अपनी एलिजिबिलिटी भी चेक कर सकते हैं. यहां आपको ज़रूरी डॉक्युमेंट्स, लोन की राशि और ब्याज दर के बारे में जानकारी भी मिल जाएगी. वित्तीय वर्ष 2021 में, LENDINGKART फाइनेंस लिमिटेड ने 4.9 बिलियन INR से अधिक का राजस्व जुटाने की जानकारी दी थी. लैंडिंगकार्ट वित्तीय सेवाएं प्रदान करने वाली आरबीआई पंजीकृत एनबीएफसी है.

कौन हैं कपनी के CEO?

अब बात कर लेते हैं कंपनी के सीईओ और को-फाउंडर के बारे में. हर्षवर्धन लुनिया लैंडिंग कार्ट के CEO हैं. हर्षवर्धन ने अपने करियर की शुरुआत लार्ज प्राइवेट सेक्टर और मल्टीनेशनल बैंक के स्मॉल लोन डिवीज़न से की. हर्षवर्धन CA हैं और उन्होंने अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन इंडियन स्कूल ऑफ हैदराबाद से की है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

15 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

18 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

19 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

19 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

20 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

15 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

23 hours ago