✕

होम / बिजनेस / अगस्त के आखिरी दिन कर्मचारियों को मिली बुरी खबर, यहां नौकरियों पर चली कैंची

अगस्त के आखिरी दिन कर्मचारियों को मिली बुरी खबर, यहां नौकरियों पर चली कैंची

छंटनी की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. अब खबर है कि एक चैटबॉट स्टार्टअप ने कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. वहीं, एक दिग्गज कंपनी इसकी तैयारी में है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नौकरीपेशा लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. एक तरफ जहां Byjus जैसी कंपनियां हैं जो कर्मचारियों को समय पर सैलरी नहीं दे पा रही हैं. वहीं, दूसरी तरफ वो कंपनियां हैं जो कॉस्ट कटिंग के नाम पर कर्मचारियों का पत्ता काटने में मशगूल हैं. खबर है कि चैटबॉट स्टार्टअप Character.AI ने अपने कम से कम 5 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिन कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया, उनमें से अधिकांश मार्केटिंग और रिक्रूटिंग विभाग से जुड़े थे. 

गूगल से हुआ है समझौता
Character.AI हाल ही में गूगल के साथ एक समझौते को लेकर चर्चा में आई थी. इस समझौते के तहत गूगल को Character.AI की लार्ज लैंग्वेज मॉडल टेक्नोलॉजी के लिए एक नॉन-एक्सक्लूसिव लाइसेंस मिलता है. बताया जा रहा है कि चैटबॉट स्टार्टअप को गूगल के साथ डील के हिस्से के रूप में अधिक फंडिंग मिलेगी. यानी आने वाले समय में कंपनी की आर्थिक सेहत मजबूत होगी. उसके बावजूद नौकरियों पर कैंची चलाई गई है. 

यहां भी होगी छंटनी
इसी तरह, गोल्डमैन सैक्स से भी छंटनी (Goldman Sachs Layoff) की खबर सामने आई है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि यह अमेरिकी मल्टीनेशनल इनवेस्टमेंट बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी करीब 1800 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने ई योजना पर काम कर रही है. यह खबर ऐसे समय सामने आई है जब गोल्डमैन सैक्स ने रिटेल सेल्स और रोजगार के अच्छे आंकड़ों के चलते मंदी की आशंका में कटौती की है. इस साल की शुरुआत में कंपनी ने अपने 6 प्रतिशत कर्मचारियों को पिंक स्लिप पकड़ाई थी. इसके बाद मई में भी कंपनी में छंटनी हुई थी और अब एक बार फिर यही खबर सामने आई है. 

पिछले साल जैसे हालात 
पिछले साल यानी 2023 में भी बड़े पैमाने पर छंटनी हुई थी. छोटी-बड़ी कई कंपनियों ने सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था. कमोबेश वही स्थिति इस साल भी बनी हुई है. भारत सहित पूरी दुनिया से लगातार छंटनी की खबरें सामने आती रही हैं. कंपनियां कास्ट कटिंग के नाम पर नौकरियों पर कैंची चला रही हैं. हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, दिग्गज ऑटो कंपनी जनरल मोटर्स (General Motors) भी बड़े पैमाने पर छंटनी कर रही है. कंपनी ग्लोबल लेवल पर अपने सॉफ्टवेयर और सर्विस डिवीजन के 1000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है. GM के इस फैसले से सबसे ज्यादा सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी प्रभावित हुए हैं. पिछले साल के अंत तक जनरल मोटर्स के कुल वेतनभोगी कर्मचारियों की संख्या 76,000 थी, जिसमें से लगभग 1.3% की छंटनी की गई है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

2 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

2 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

3 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

3 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

6 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

3 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

2 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

3 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

2 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

6 hours ago