✕

होम / बिजनेस / लार्सन एंड टुब्रो का कतर में कमाल, मिला अब तक का सबसे बड़ा ₹15,000 करोड़ का मेगा ऑर्डर

लार्सन एंड टुब्रो का कतर में कमाल, मिला अब तक का सबसे बड़ा ₹15,000 करोड़ का मेगा ऑर्डर

(L&T) ने शेयर बाजार को बताया कि ‘विश्व की प्रमुख LNG कंपनी के ‘नॉर्थ फील्ड प्रोडक्शन सस्टेनेबिलिटी ऑफशोर कम्प्रेशन प्रोजेक्ट’ का बेहद बड़ा ठेका मिला है.’

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इंजीनियरिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो को कतर में अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर मिला है. लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी)  को कतर एनर्जी एलएनजी (QatarEnergy LNG) से 15000 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर मिला है. इसे कंपनी के इतिहास का सबसे बड़ा कॉन्ट्रैक्ट माना जा रहा है. कंपनी ने इस ऑर्डर को अल्ट्रा मेगा बताया है, इसका मतलब है कि कॉन्ट्रैक्ट 15,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का है, हालांकि कंपनी ने ऑर्डर की रकम नहीं बताई है. 

L&T को खाड़ी देश कतर में मिला बड़ा ऑर्डर 

लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) को अपने इतिहास का सबसे बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है. कंपनी को कतर एनर्जी एलएनजी से करीब 15,000 करोड़ रुपये का ठेका मिला है, कंपनी को अपने अपतटीय हाइड्रोकार्बन कारोबार के लिए बेहद बड़ा ठेका मिला है. कंपनी 15,000 करोड़ रुपये से अधिक के ठेके को ‘‘बेहद बड़ा ठेका’’ बताती है. L&T के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एस. एन. सुब्रह्मण्यन ने कहा, ‘‘ हम परियोजना क्रियान्वयन में नए मानक स्थापित करने के लिए तत्पर हैं. यह कतर की तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएलजी) क्षेत्र में अग्रणि स्थिति को और मजबूत करेगी.’’

कैसे रहे है L&T के Q3 नतीजे?

लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तीसरी तिमाही (Q3) में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए ₹3,359 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमाया है. पिछले साल की इसी तिमाही से तुलना करें तो कंपनी के मुनाफे में 14% की बढ़ोतरी हुई है. इस तिमाही में कंपनी की कुल कमाई ₹64,668 करोड़ रही, जो सालाना आधार पर 17% ज्यादा है. इस जबरदस्त ग्रोथ की वजह रही बड़े प्रोजेक्ट्स की तेज़ी से डिलीवरी और नई डील्स की शानदार बुकिंग.

Q3 में International Projects से कमाएं ₹32,764 करोड़

सबसे खास बात ये रही कि ₹32,764 करोड़ की कमाई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स से हुई, जो कुल आय का 51% है. इसका मतलब है कि कंपनी के विदेशी प्रोजेक्ट्स भी जोरदार रफ्तार में हैं. अगर पिछले नौ महीनों की बात करें तो एलएंडटी ने ₹1,81,342 करोड़ की कमाई की है, जिसमें 18% की सालाना ग्रोथ हुई है. इस दौरान इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स से ₹91,070 करोड़ की आय हुई, जो कुल कमाई का 50% है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

1 hour ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

5 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

7 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

7 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

22 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

4 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

54 minutes ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

1 hour ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

1 hour ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

5 hours ago