होम / बिजनेस / L&T Q2 Results: मजबूत हुई कंपनी की आर्थिक सेहत, इतना बढ़ गया प्रॉफिट

L&T Q2 Results: मजबूत हुई कंपनी की आर्थिक सेहत, इतना बढ़ गया प्रॉफिट

लार्सन एंड टुब्रो के लिए सितंबर तिमाही अच्छी रही है. इस दौरान कंपनी के रिवेन्यु और प्रॉफिट दोनों में उछाल आया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं. जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी के कंसोलिडेटेड रिवेन्यु में 19% की ग्रोथ दर्ज हुई है. इसके साथ यह 51,024 करोड़ रुपए हो गया है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का रिवेन्यु 42,763 करोड़ रुपए था. इसी तरह, L&T के प्रॉफिट में भी उछाल आया है. सालाना आधार पर कंपनी का प्रॉफिट 45% बढ़कर 3,223 करोड़ हो गया है. पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 2,228 करोड़ था. 

मजबूत ऑर्डर बुक का असर
L&T की ऑर्डर बुक लगातार मजबूत हुई है. इसी मजबूती के चलते उसके रिवेन्यु में में उछाल आया है. लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर एस.एन. सुब्रमण्यन ने तिमाही नतीजों पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में हमारा मजबूत परिचालन और वित्तीय प्रदर्शन कंपनी के बिजनेस मॉडल के लचीलेपन को दर्शाता है. हमारे सभी व्यवसायों - प्रोजेक्ट्स, मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस में ग्रोथ दर्ज हुई है. तिमाही के दौरान, हमें कंपनी के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक ऑर्डर इनफ्लो प्राप्त हुआ है.

72% अधिक ऑर्डर जीते
लार्सन एंड टुब्रो की तरफ से बताया गया है कि 30 सितंबर 2023 को समाप्त तिमाही में कंपनी ने 3223 करोड़ रुपए का प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स (PAT) दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 45% ज्यादा है. L&T ने दूसरी तिमाही के दौरान ग्रुप लेवल पर 89,153 करोड़ रुपए के ऑर्डर जीते, जो पिछले वर्ष की दूसरी तिमाही की तुलना में 72% अधिक हैं. कंपनी को सितंबर तिमाही के दौरान पब्लिक स्पेस, परमाणु ऊर्जा, सिंचाई, लौह धातु, हेल्थ, रिन्यूएबल और रिफाइनरी सहित कई सेक्टर्स से ऑर्डर प्राप्त हुए. बता दें कि लार्सन एंड टुब्रो मल्टीनेशनल कंपनी है जो इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स, हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज में काम करती है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

1 hour ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

1 hour ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

3 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

3 hours ago

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

5 hours ago

बड़ी खबरें