✕

होम / बिजनेस / कर्ज में डूबी जिस कंपनी पर आया था Adani का दिल उसे लेकर अब आई ये बड़ी खबर

कर्ज में डूबी जिस कंपनी पर आया था Adani का दिल उसे लेकर अब आई ये बड़ी खबर

अडानी पावर को कर्ज में डूबी लैंको अमरकंटक पावर के अधिग्रहण के लिए क्रेडिटर्स की मंजूरी मिल गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गौतम अडानी (Gautam Adani) की शॉपिंग जारी है. अडानी एक और दिवालिया कंपनी को खरीदने जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अडानी समूह (Adani Group) की कंपनी अडानी पावर (Adani Power) को लैंको अमरकंटक पावर (Lanco Amarkantak Power) खरीदने के लिए क्रेडिटर्स की मंजूरी मिल गई है. अडानी पावर अपनी क्षमता को आक्रामक रूप से बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है. इसी क्रम में उसने लैंको अमरकंटक पावर पर दांव लगाया है. इस वित्तीय वर्ष में दिवाला समाधान प्रक्रिया के तहत कंपनी का यह दूसरा अधिग्रहण होगा.

बोली का खुलासा नहीं
अडानी पावर ने इस अधिग्रहण के लिए कितनी बोली लगाई है, इसका खुलासा अब तक नहीं हुआ है. फाइलिंग में बताया गया है कि अडानी पावर को कर्ज में डूबी लैंको अमरकंटक पावर के अधिग्रहण के लिए क्रेडिटर्स की मंजूरी मिल गई है. लैंको अमरकंटक पावर के क्रेडिटर्स की कमेटी ने अडानी पावर द्वारा प्रस्तुत समाधान योजना को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही कंपनी ने लैंको के अधिग्रहण के लिए लेटर ऑफ इंटेट (LOI) भी प्राप्त कर लिया है. गौरतलब है कि चालू वित्त वर्ष में इन्सॉल्वेंसी प्रक्रिया के तहत अडानी पावर का यह दूसरा अधिग्रहण है. पिछले साल दिसंबर में कंपनी ने बताया था कि अडानी पावर के कंसोर्टियम को कोस्टल एनर्जी के रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल से 3450 करोड़ रुपए की बोली के लिए LOI मिला है.  

ये भी थे दौड़ में शामिल 
नवीन जिंदल प्रमोटेड कंपनी जिंदल पावर भी लैंको अमरकंटक पावर को खरीदने की दौड़ में शामिल थी, लेकिन जनवरी में उसके कदम पीछे खींचने की खबर सामने आई थी. जिंदल पावर ने अपनी याचिका वापस लेने के लिए NCLT की अमरावती बेंच में आवेदन किया था. जबकि इसके कुछ दिन पहले ही कंपनी ने लैंको अमरकंटक की बिक्री प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए NCLT से अनुमति मांगी थी. 16 जनवरी को कंपनी ने 4,203 करोड़ रुपए का कैश ऑफर और 100 करोड़ की बैंक गारंटी भी दी थी. इसके अलावा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और सरकारी कंपनी पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) की अगुवाई वाले कंसोर्टियम ने भी इसे खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी. हालांकि, अब अडानी समूह इस दौड़ में सबसे आगे साबित हुआ है. 

लैंकों पर कितना है कर्जा?
लैंको ने वित्तीय संस्थानों और बैंकों के 17 सदस्यीय समूह से 14600 करोड़ का लोन लिया है. 2012 से ही लैंको की आर्थिक स्थिति खराब चल रही है. उसका आंध्रप्रदेश स्थित अनपरा पावर प्लांट पहले ही अडानी ग्रुप ने खरीद लिया है. जब कंपनी लोन चुकाने में नाकाम रही, तब नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने इसकी नीलामी की प्रक्रिया शुरू की. लैंको को खरीदने की दौड़ में कई कंपनियां शामिल हुईं, मगर बाद में यह लिस्ट थोड़ी छोटी हो गई. बाद में मुख्य लड़ाई PFC कंसोर्टियम, अडानी समूह और रिलायंस के बीच रह गई.  

क्या करती है कंपनी?
लैंको अमरकंटक पावर छत्तीसगढ़ के कोरबा-चांपा राज्य राजमार्ग पर कोयला आधारित थर्मल पावर प्रोजेक्ट चलाती है. कुछ वक्त पहले तक मौजूद जानकारी के मुताबिक, पहले चरण में 300-300 मेगावाट की दो यूनिट से बिजली पैदा की जा रही है. इनसे हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को बिजली की आपूर्ति होती है. जबकि दूसरे चरण के तहत दो यूनिट और बनाई जा रही हैं, इनमें प्रत्येक की क्षमता 660 मेगावाट है. इसके अलावा, तीसरे चरण में भी 660 मेगावाट की दो यूनिट तैयार होनी हैं.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.