✕

होम / बिजनेस / हल्दीराम में L Catterton का निवेश, ग्लोबल विस्तार को मिलेगी रफ्तार

हल्दीराम में L Catterton का निवेश, ग्लोबल विस्तार को मिलेगी रफ्तार

एल कैटरटन का निवेश हल्दीराम के लिए रणनीतिक मोड़ साबित होगा. ब्रांड और उत्पाद विस्तार पर फोकस के साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

वैश्विक उपभोक्ता-केंद्रित निवेश फर्म एल कैटरटन (L Catterton) ने गुरुवार को भारतीय पैकेज्ड एथनिक फूड कंपनी हल्दीराम में निवेश की घोषणा की. निवेश राशि का खुलासा नहीं किया गया है. इस साझेदारी का मकसद हल्दीराम को ब्रांड बिल्डिंग, नए उत्पादों के विकास और अंतरराष्ट्रीय विस्तार में सहायता प्रदान करना है.

साझेदारी से हल्दीराम को मिलेगा वैश्विक अनुभव

एल कैटरटन ने अपने बयान में कहा कि इस साझेदारी के जरिए हल्दीराम को फर्म की वैश्विक उपभोक्ता विशेषज्ञता, संचालन क्षमता और उद्योग नेटवर्क का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही स्थानीय प्रतिभा, बाजार समझ और संबंधों तक भी पहुंच सुनिश्चित होगी.

एल कैटरटन के अनुसार, यह साझेदारी भारत में फर्म के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन संजीव मेहता के अनुभव से भी फायदेमंद होगी. संजीव मेहता पहले हिंदुस्तान यूनिलीवर के चेयरमैन, सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर रह चुके हैं.

ब्रांड और विस्तार पर फोकस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस निवेश के जरिए हल्दीराम को ब्रांड बिल्डिंग, नए उत्पादों के विकास, सप्लाई चेन और डिस्ट्रीब्यूशन के बेहतर प्रबंधन, भौगोलिक विस्तार और टैलेंट डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता मिलेगी. यह साझेदारी स्नैक्स सेक्टर की इस प्रमुख कंपनी को उसके मजबूत आधार, ब्रांड वैल्यू और विकास क्षमता के दम पर अंतरराष्ट्रीय विस्तार को तेज करने में मदद करेगी.

संजीव मेहता ने निवेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हल्दीराम एक प्रतिष्ठित भारतीय ब्रांड है, जो एथनिक स्नैक्स श्रेणी में अग्रणी है और पैकेज्ड स्नैक्स में वैश्विक ब्रांड बनने की जबरदस्त क्षमता रखता है. हमें हल्दीराम का समर्थन करने और इसके ग्लोबलाइजेशन को गति देने में खुशी है.”

एल कैटरटन का अनुभव और निवेश पोर्टफोलियो.

एल कैटरटन के मौजूदा और पूर्व निवेशों में Cholula Hot Sauce, Farmley, Ferrara Candy Company, Goodles, Kettle Foods, Kodiak, Little Moons, NotCo, Planted और Plum Organics जैसे ब्रांड शामिल हैं. इस अनुभव से हल्दीराम को रणनीतिक मार्गदर्शन और वैश्विक बाजारों तक पहुंच मिल सकती है.

पहले भी हो चुका है बड़ा निवेश

मार्च 2025 में हल्दीराम ने इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC), अल्फा वेव ग्लोबल और सिंगापुर स्थित निवेश फर्म टेमासेक को कंपनी में हिस्सेदारी बेची थी. उस समय कंपनी का मूल्यांकन 10 अरब डॉलर किया गया था.

सूत्रों के अनुसार, उस दौर में हल्दीराम ने करीब 6% हिस्सेदारी 600 मिलियन डॉलर में IHC और Alpha Wave Global को बेची थी. वहीं, टेमासेक ने 9% हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौता किया था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

14 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

18 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

21 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

21 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

21 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

17 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

14 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

18 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.