✕

होम / बिजनेस / Kuwait: कौन हैं पीड़ित भारतीय परिवारों की मदद करने वाले यूसुफ अली, Bharat से क्या है नाता?

Kuwait: कौन हैं पीड़ित भारतीय परिवारों की मदद करने वाले यूसुफ अली, Bharat से क्या है नाता?

कुवैत की एक बिल्डिंग में बीते बुधवार को आग लग गई थी. इस हादसे में बड़ी संख्या में भारतीयों की मौत हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कुवैत की खूनी बिल्डिंग में अपनी जान गंवाने वाले भारतीय मजदूरों के शव भारत लाए जा रहे हैं. कुवैत के मंगाफ शहर में इस स्थित एक बिल्डिंग में आग लग गई थी, जिसमें कम से कम 45 भारतीयों की दर्दनाक मौत हो गई. इस बीच, लुलु ग्रुप (LuLu group) ने पीड़ित परिवार की तरफ मदद का हाथ आगे बढ़ाया है. UAE के इस ग्रुप का भारत से मजबूत कनेक्शन है. लुलु ग्रुप के मालिक ने हादसे के शिकार लोगों के परिवारों की मदद के लिए राहत कोष का ऐलान किया है. 

5 लाख रुपए की सहायता 
लुलु ग्रुप (LuLu group) के प्रबंध निदेशक एम.ए. यूसुफ अली (MA Yusuff Ali) भारतीय मूल के व्यापारी हैं. भारत में इस समूह के कुछ शहरों में मॉल भी हैं. यूसुफ अली पिछले कुछ समय से भारत में अपना कारोबार फैलाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं. उन्होंने कुवैत हादसे के शिकार पीड़ित परिवारों की मदद का ऐलान करके एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि भारत से उनका रिश्ता कितना मजबूत है. यूसुफ अली ने ऐलान किया है कि हादसे में मारे गए प्रत्येक मजदूर के परिवार को 5 लाख रुपए दिए जाएंगे. बता दें कि कुवैत के मंगाफ में स्थित बिल्डिंग में 12 जून को आग लग गई थी.

नौकरी में भारतीयों को तवज्जो
लुलु ग्रुप रोज़गार में भारतीयों को प्राथमिता देता है. ग्रुप के चेयरमैन यूसुफ अली अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा भलाई के कामों में इस्तेमाल करते हैं. वह अरब राज्यों में धर्म और इंसानियत से जुड़ी गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहते हैं. लुलु ग्रुप का कारोबार अरब देशों खासतौर पर UAE पर सबसे अधिक केंद्रित है. इसका सालाना टर्नओवर करीब 8 अरब डॉलर से अधिक का है. UAE की राजधानी अबू धाबी में लुलु ग्रुप का मुख्यालय है और इसका बिजनेस अमेरिका सहित 22 देशों में फैला है. इस तरह, ग्रुप लगभग 57 हजार लोगों को रोजगार मुहैया करा रहा है. लुलु ग्रुप हाइपरमार्केट और रिटेल कंपनियों की एक बड़ी चेन चलाता है. पिछले कुछ समय में इस ग्रुप ने काफी तरक्की की है. इसने अबू धाबी में अपना पहला सुपरमार्केट खोला था.

केरल से है अली का जुड़ाव
लुलु ग्रुप के मालिक यूसुफ अली मूलरूप से केरल के रहने वाले हैं. वह 1973 में अबू धाबी अपने चाचा के पास चले गए थे. अब वह UAE की नागरिकता हासिल कर चुके हैं और कारोबार की दुनिया में जाना-पहचाना नाम हैं. 15 नवंबर 1955 को जन्मे यूसुफ अली की 3 बेटियां हैं और उनका पूरा परिवार इस वक्त अबू धाबी में रहता है. यूसुफ लगातार भारत में अपना बिज़नेस फैला रहे हैं और कुछ समय पहले अस्तित्व में आया लखनऊ का लुलु मॉल इसी का हिस्सा है. उन्होंने 1990 के दशक में UAE में अपना पहला हाइपरमार्केट शुरू किया, उसके बाद वह लगातार आगे बढ़ते गए. आज उनका बिज़नेस मध्य पूर्व, एशिया, अमेरिका और यूरोप में सहित कुल 22 देशों में है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

8 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

13 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

13 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

15 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

8 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

13 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

13 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

15 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

19 hours ago