✕

होम / बिजनेस / 'कूनो के चीते' से इस शहर में बढ़ जाएगा टूरिज्म, दिल्ली के है काफी करीब; जानें कैसे

'कूनो के चीते' से इस शहर में बढ़ जाएगा टूरिज्म, दिल्ली के है काफी करीब; जानें कैसे

माना जाता है कि पूर्व महाराजा रामानुज प्रताप सिंह देव ने 1948 में भारत में अंतिम चीते का शिकार किया था.

आमिर कुरेशी 4 years ago

आगरा: इटावा में शेर और रणथंभौर में बाघ के बाद अब ताजनगरी के लोगों को फुर्तीले चीते भी देखने को मिलेंगे, जिससे पर्यटन के क्षेत्र में इजाफा होगा. देश की धरती पर 70 साल बाद लौटे चीते जहां रह रहे हैं, उस स्थान की दूरी मोहब्बत की नगरी आगरा से महज 260 किलोमीटर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने जन्मदिन पर कूनो पालपुर नेशनल पार्क में चीते परियोजना का शुभारंभ किया था. यहां पर अफ्रीकी देश नामीबिया से 8 चीते लाए गए, जिसमें 5 मादा और तीन नर हैं.

124 किलोमीटर पर इटावा लायन सफारी
विश्वदाय स्मारक ताजमहल से 124 किलोमीटर पर इटावा लायन सफारी है. महज 2 घंटे में आगरा के शहरवासी यहां पहुंच जाते हैं और शेर सफारी, हिरण सफारी, हाथी सफारी, भालू सफारी और तेंदुए सफारी यहां का आकर्षण का केंद्र है. भारतीय सेना के दो विजयंत टैंक भी यहां हैं.

300 किलोमीटर पर रणथंभौर नेशनल पार्क
वहीं, शहर से 300 किलोमीटर पर रणथंभौर नेशनल पार्क है, जो टाइगर सफारी के नाम से मशहूर है. यहां बड़ी संख्या में लोग बाघ देखने के लिए जाते हैं. सफारी के वाहनों से उन्हें पूरी सफारी घुमाई जाती है. साल में करीब साढ़े चार लाख सैलानी यहां पहुंचते हैं. अब आगरा से 260 किलोमीटर की दूरी पर धरती का सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर चीता देखने को मिलेगा.

1948 में भारत में अंतिम चीते का शिकार किया था
1952 में चीता को विलुप्त वन्य जीव घोषित किया गया था. माना जाता है कि मध्य भारत के कोरिया जो वर्तमान में छत्तीसगढ़ में स्थित है, के पूर्व महाराजा रामानुज प्रताप सिंह देव ने 1948 में भारत में अंतिम चीते का शिकार किया था. अंग्रेज सरकार के अधिकारियों एवं भारत के राजाओं द्वारा किए गए अत्यधिक शिकार से 19वीं शताब्दी में इनकी संख्या में गिरावट आई.

इनका क्या है कहना
वाइल्डलाइफ एसओएस के डीएफओ दिवाकर श्रीवास्तव का कहना है, "चीता परियोजना का रोमांच आगरा के लोग भी ले सकेंगे. बड़ी संख्या में यहां से लोग चंबल सफारी जाते हैं. इसी रूट पर आगे इसका लुत्फ लिया जा सकेगा.

VIDEO : iPhone 14 पर मिल रही इतनी भारी छूट, अब बहुत सस्ते में खरीद सकते हैं इसे

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

14 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा