होम / बिजनेस / किसके हाथों में आएगी Kotak Mahindra Bank की कमान? आया ये बड़ा अपडेट 

किसके हाथों में आएगी Kotak Mahindra Bank की कमान? आया ये बड़ा अपडेट 

उदय कोटक 1985 में बैंक की नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन के रूप में शुरुआत के बाद से ही उसकी अगुवाई कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कोटक महिंद्रा बैंक की कमान किसी बाहरी शख्स के हाथों में आ सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैंक के बोर्ड ने अपने चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) की खोज के लिए कंसल्टिंग फर्म Egon Zehnder को नियुक्त किया है. नया सीईओ कोटक महिंद्रा बैंक के अरबपति फाउंडर उदय कोटक (Uday Kotak) की जगह लेगा. 

बढ़ा रहा खोज का दायरा 
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ग्रुप प्रेसिडेंट और होलटाइम डायरेक्टर शांति एकम्बरम और केवीएस मणियन इस शीर्ष पद के लिए आंतरिक उम्मीदवार हैं. बोर्ड उपयुक्त बाहरी उम्मीदवार की तलाश सुनिश्चित करने लिए अपनी खोज का दायरा बढ़ा रहा है. हालांकि, इस संबंध में कोटक महिंद्रा बैंक और Egon Zehnder की तरफ से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है. 

इतनी है उदय की नेटवर्थ 
उदय कोटक 1985 में बैंक की नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन के रूप में शुरुआत के बाद से ही उसकी अगुवाई कर रहे हैं. कोटक महिंद्रा बैंक की 2022 के अंत तक पूरे भारत में 1,752 ब्रांच थीं. Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक उदय कोटक की नेटवर्थ लगभग 13.4 अरब डॉलर है. वह अगले साल के अंत तक सीईओ का पद छोड़ देंगे. बता दें कि पिछले साल नवंबर में बैंक ने स्पष्ट किया था कि उदय कोटक का बेटा जय कोटक (Jay Kotak) सीईओ पद के लिए दावेदार नहीं है.

क्यों छोड़ना होगा पद?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी बैंकों के सीईओ के अधिकतम कार्यकाल से संबंधित नियम बनाया हुआ है. इसी के तहत उदय कोटक को सीईओ का पद छोड़ कर किसी दूसरे व्यक्ति को यह जिम्मेदारी सौंपनी होगी. उदय कोटक वर्ष 1985 में बैंक की स्थापना के समय से ही इसके सीईओ की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. केवीएस मणियन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जय कोटक अभी युवा हैं. उन्हें योग्यता के आधार पर आगे बढ़ना होगा. नए सीईओ मुख्यरूप से मुंबई बेस्ड कोटक महिंद्रा बैंक की विस्तार योजनाओं को आगे बढ़ाने में मार्गदर्शन करेंगे.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

8 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

11 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

11 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

11 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

13 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

14 hours ago