✕

होम / बिजनेस / बार-बार KYC से परेशान हुए Kotak AMC के नीलेश शाह, ऐसे बयां किया दर्द

बार-बार KYC से परेशान हुए Kotak AMC के नीलेश शाह, ऐसे बयां किया दर्द

कई जरूरी कामों के लिए 31 मार्च तक KYC कराना जरूरी है. लिहाजा आपके पास चंद घंटे ही बचे है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

केवाईसी यानी नो योर कस्टमर (KYC) को लेकर समय -समय पर अपडेट आता रहा है. खासकर, म्यूचुअल फंडों को समय-समय पर KYC करनी होती है. बार-बार की जाने वाले एक ही प्रक्रिया को लेकर कोटक एएमसी (Kotak AMC) के एमडी नीलेश शाह (Nilesh Shah) काफी परेशान हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है. शाह ने लिखा कि आखिर कितनी बार केवाईसी की जरूरत है? 

अब दुखने लगता है दिल 
नीलेश शाह ने बार-बार होने वाली KYC से परेशान होकर बाजार नियामक सेबी (SEBI) से इस दिशा में कोई कदम उठाने का आग्रह भी किया है. शाह ने X पर अपने पोस्ट में लिखा है - तीन दशकों से अधिक समय से मार्केट का हिस्सा रहते केवीआई का हर फॉर्म भरा, जिसमें बॉयोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी शामिल है लेकिन अब जब इससे जुड़ा कोई मेल आता है तो दिल में दर्द होने लगता है. अपने ट्वीट में उन्होंने एक स्क्रीन शॉट भी शेयर किया है, जिसमें सिक्योरिटीज मार्केट के KYC नॉर्म्स का जिक्र है.

काम की तारीफ की 
Kotak AMC के एमडी नीलेश शाह ने पूछा है कि आखिर कितनी बार KYC की जरूरत पड़ेगी? शाह ने आगे कहा कि हमारी केआरए एजेंसियों/ रजिस्ट्रार और अधिक बेहतर अच्छा काम कर सकते हैं. दूसरी तरफ उन्होंने क्लाइंट्स के लिए लगातार KYC अपडेट करने के लिए म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर्स और इंटरमीडियरीज के काम की तारीफ भी की. शाह ने SEBI से आग्रह किया है कि वे एजेंसियों को और बेहतर काम के लिए निर्देश दें. शाह के इस ट्वीट पर काफी रिएक्शन आ रहे हैं. लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या यूनिवर्सल केवाईसी कॉन्सेप्ट नहीं अपनाया जा सकता? 

31 से पहले करें KYC
वहीं, कई जरूरी कामों के लिए 31 मार्च तक KYC कराना जरूरी है. उदाहरण के तौर पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अनुसार फास्टैग केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च है. ऐसा नहीं होने की स्थिति में एक अप्रैल से संबंधित वाहन बगैर फास्टैग का माना जाएगा और जुर्माने के तौर पर दोगुना टोल टैक्स भरना होगा. इसी तरह, सभी ऐसे म्यूचुअल फंड निवेशकों को जिन्होंने कोई ऑफिशियल वैलिड डॉक्यूमेंट्स नहीं दिया है, 31 मार्च तक फिर से केवाई करना है. यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो म्यूचुअल फंड में निवेश जारी नहीं रख पाएंगे. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

7 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

7 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

8 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

10 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

8 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.