होम / बिजनेस / अमीरों की सूची में बड़ा उलटफेर, जानिए कौन बना नंबर वन, अंबानी-अडानी को इतना नुकसान?
अमीरों की सूची में बड़ा उलटफेर, जानिए कौन बना नंबर वन, अंबानी-अडानी को इतना नुकसान?
दुनिया के अमीरों की लिस्ट में बुधवार को भारी उलटफेर देखने को मिला है. लंबे समय से नंबर एक की कुर्सी पर काबिज फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट अब दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
दुनिया के अमीरों की लिस्ट में जबरदस्त उलटफेर देखने को मिला है. अमेरिका की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी ऐमजॉन (Amazon) के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) फिर से दुनिया के सबसे बड़े रईस बन गए हैं. वह फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) को पछाड़कर नंबर एक की कुर्सी पर पहुंचे हैं. ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अरनॉल्ट की नेटवर्थ गिरकर 203 अरब डॉलर रह गई जबकि जेफ बेजोस 205 अरब डॉलर के साथ नंबर वन बन गए हैं. इस साल अरनॉल्ट की नेटवर्थ में 4.36 अरब डॉलर की गिरावट आई है जबकि बेजोस की नेटवर्थ 27.9 अरब डॉलर बढ़ी है.
अरबपतियों की संपत्ति में आई गिरावट
बुधवार को दुनिया के दस टॉप अरबपतियों की नेटवर्थ में गिरावट आई. टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 202 अरब डॉलर के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग (169 अरब डॉलर) के साथ चौथे, लैरी पेज (156 अरब डॉलर) पांचवें, बिल गेट्स (152 अरब डॉलर) छठे, स्टीव बालमर (148 अरब डॉलर) सातवें, सर्गेई ब्रिन (147 अरब डॉलर) आठवें, लैरी एलिसन (138 अरब डॉलर) और वॉरेन बफे (133 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर हैं. इस लिस्ट में 11वें नंबर पर मौजूद माइकल डेल की नेटवर्थ में बुधवार को 4.19 अरब डॉलर की तेजी आई और यह 123 अरब डॉलर पहुंच गई.
4 जून के बाद कितना बदल सकता है बाजार? ये पॉइंट्स दूर कर देंगे आपके मन में उठ रहे हर सवाल
अंबानी और अडानी की नेटवर्थ भी गिरी
इस बीच भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में भी गिरावट आई है. Reliance Industries के चेयरमैन की नेटवर्थ में 1.53 अरब डॉलर की गिरावट आई. अंबानी 110 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 12वें नंबर पर हैं. अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी 106 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में 13वें नंबर पर हैं. बुधवार को उनकी नेटवर्थ में 7.95 करोड़ डॉलर की गिरावट आई. इस बीच एनवीडिया के फाउंडर और सीईओ जेंसन हुआंग दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 15वें नंबर पर पहुंच गए हैं. उनकी नेटवर्थ में इस साल 56.8 अरब डॉलर की तेजी आई है और यह 101 अरब डॉलर पहुंच गई है.
टैग्स