होम / बिजनेस / जानिए किस कंपनी ने शुरू की E-20 पेट्रोल की सेल, कहां-कहां मिलेगा पेट्रोल
जानिए किस कंपनी ने शुरू की E-20 पेट्रोल की सेल, कहां-कहां मिलेगा पेट्रोल
दुनियाभर में लगातार बढ़ती कच्चे तेल की कीमतों के बीच अब सभी देश वैकल्पिक ईंधनों पर काम कर रहे हैं. ई-20 उसी में एक है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
दुनियाभर में लगातार महंगे होते क्रूड ऑयल ने अब दुनिया को वैकल्पिक ईंधनों के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है. इसी का नतीजा आज सबके सामने है ई-20 पेट्रोल. पीएम मोदी ने इसका उद्घाटन बैंग्लूरू के इंडिया एनर्जी वीक में किया. पीएम मोदी के उद्घाटन के बाद अब इसकी बिक्री रिलायंस ने शुरू कर दी है. ये ई-20 ऑयल आपको जियो बीपी के पेट्रोल पंपों पर मिलेगा. कंपनी ने इसकी रिटेल सेल शुरू कर दी है.
जानिए कहां-कहां मिलेगा ई-20 पेट्रोल
रिलायंस ने इस कारोबार की शुरुआत बीपी के साथ मिलकर की है. कंपनी ने इसे जियो-बीपी नाम दिया है. इसके तहत देश के कई शहरों का चयन किया गया है जहां ये पेट्रोल मिलेगा. इन शहरों में देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई में इसकी सेल शुरू करने जा रही है. कंपनी का ये भी कहना है कि ई-20 पेट्रोल पंप इन दो शहरों के अतिरिक्त कई और शहरों में भी मिलेगा.
आखिर क्या है ई-20 पेट्रोल पंप
दरअसल मौजूदा समय में कच्चे तेल के इस्तेमाल को कम करने को लेकर पूरी दुनिया में वैकल्पिक ईंधनों पर काम हो रहा है. इसी कड़ी में पेट्रोल में 20 प्रतिशत तक एथनॉल मिलाने के कार्यक्रम की शुरुआत की गई है. इस कार्यक्रम की शुरुआत पीएम मोदी ने बैंग्लूरू में की थी. सरकार का मकसद इस ऑयल को बेचने का ये है कि देश में कच्चे तेल का आयात कम किया जा सके.
तेजी से बढ़ रहा है इसका बाजार
ऐसा नहीं है कि ई-20 ऑयल पर सिर्फ भारत ही काम कर रहा है बल्कि अमेरिका और ब्राजील जैसे देशों ने इस पर पहले से ही काम शुरू कर दिया है. सबसे ज्यादा जहां 30 प्रतिशत तक एथनॉल की मिलावट अमेरिका करता है वहीं ब्राजील में तो पेट्रोल में एथनॉल 40 प्रतिशत तक मिलाया जाता है. इस ऑयल का इस्तेमाल करने के लिए आपकी गाड़ी का इंजन बीएस-4 या उससे उपर होना चाहिए. पुरानी गाड़ी के इंजन को भी इसके अनुकूल बनाया जा सकता है.
टैग्स