✕

होम / बिजनेस / जिस हिंडनबर्ग ने Adani को पहुंचाया था नुकसान, उसके आरोपों पर क्या बोला अमेरिका?

जिस हिंडनबर्ग ने Adani को पहुंचाया था नुकसान, उसके आरोपों पर क्या बोला अमेरिका?

इस साल जनवरी में आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी समूह पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे, जिसके चलते समूह को काफी नुकसान उठाना पड़ा था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गौतम अडानी (Gautam Adani) के नेतृत्व वाले अडानी समूह (Adani Group) के लिए अमेरिका से अच्छी खबर आई है. अमेरिका की जो बाडेन (Joe Biden) सरकार ने हिंडनबर्ग रिसर्च मामले में एक तरह से अडानी ग्रुप को क्लीन चिट दे दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि अडानी समूह पर शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा लगाए गए कॉरपोरेट धोखाधड़ी के आरोप प्रासंगिक नहीं थे. इस खबर से अडानी समूह के शेयरों में उछाल देखने को मिला है. खबर लिखे जाने तक Adani Enterprises के शेयर 9% से अधिक की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे. 

DFC से मिला इतना लोन
अमेरिकी सरकार के अडानी को क्लीन चिट देने के बाद ही यूएस एजेंसी International Development Finance Corp (DFC) ने श्रीलंका में एक कंटेनर टर्मिनल के लिए अडानी ग्रुप को 55.3 करोड़ डॉलर का लोन जारी किया है. डीएफसी के अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा कि DFC इस बात से संतुष्ट है कि शॉर्ट-सेलर की रिपोर्ट में लगाए गए आरोप अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड पर लागू नहीं होते हैं. अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिकी एजेंसी यह सुनिश्चित करने के लिए फर्म की निगरानी करना जारी रखेगी कि यूएस सरकार अनजाने में वित्तीय कदाचार या अन्य अनुचित व्यवहार का समर्थन न कर दे.  

पहली बार हुआ है ऐसा
अडानी ग्रुप श्रीलंका के कोलंबो पोर्ट में डीप वॉटर कंटेनर टर्मिनल बना रहा है. दरअसल, दक्षिण एशिया में चीन के दबदबे को कम करने के लिए भारत और अमेरिका मिलकर काम कर रहे हैं. DFC के अडानी समूह को लोन देने के फैसले को इसी नजरिये से देखा जा रहा है. श्रीलंका में बन रहे वेस्ट टर्मिनल कंटेनर में अडानी पोर्ट एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन लिमिटेड (Adani Ports and Special Economic Zone Ltd) की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है. यह पहला मौका है जब यूएस गवर्नमेंट ने अडानी ग्रुप के किसी प्रोजेक्ट को अपनी किसी एजेंसी के मध्यम से फंड दिया है. बता दें कि कोलंबो पोर्ट हिंद महासागर में सबसे बड़ा और व्यस्त ट्रांसशिपमेंट पोर्ट है. 

ये भी पढ़ें - Bajaj Group को लेकर आई ऐसी खबर, खुशी से झूम उठेंगे निवेशक 

बढ़ेगा समूह में विश्वास
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यूएस सरकार से एक तरह से क्लीन चिट मिलना और उसकी एजेंसी का अडानी समूह को लोन जारी करना समूह के लिए अच्छे संकेत हैं. इससे अडानी ग्रुप को लेकर निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा, जो हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के चलते प्रभावित हुआ था. वहीं, DFC की बात करें, तो यह अमेरिका के सरकार की एक डेवलपमेंट फाइनेंस एजेंसी है जिसे डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में शुरू किया गया था. इसका मकसद अमेरिका की विदेश नीति के लक्ष्यों के साधने के साथ विकासशील देशों की सहायता करना है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

12 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

13 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

13 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

16 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

13 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

13 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

11 hours ago