होम / बिजनेस / 0 रिस्क वाले इस ऑनलाइन बिजनेस के बारे में जानते हैं?

0 रिस्क वाले इस ऑनलाइन बिजनेस के बारे में जानते हैं?

एफिलिएट मार्केटिंग रिवेन्यु जनरेट करने का एक तरीका है. इसके तहत आप अलग-अलग कंपनियों के प्रोडक्ट को अपनी वेबसाइट, ब्लॉग आदि पर जगह देते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

इंटरनेट पर ऑनलाइन पैसा कमाने के लाखों -करोड़ों टिप्स मौजूद हैं. कई साइट्स बाकायदा कुछ फीस लेकर काम देने की गारंटी देती हैं, लेकिन उनकी गारंटी कौन दे? ये अपने आप में एक बड़ा सवाल है. इस सवाल का जवाब तलाशे बिना फीस का भुगतान करने वाले कई बार धोखाधड़ी का शिकार बन जाते हैं. लिहाजा, इस मामले में ट्रस्टेड तरीकों और कंपनियों पर विश्वास करना चाहिए. हम आपको एक ऐसे तरीके के बारे में आज बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में ज़्यादातर लोगों को पता ही नहीं है.

क्या है Affiliate Marketing?

संभव है कभी ऑनलाइन सर्फ़ करते हुए आपको कहीं एफिलिएट मार्केटिंग Affiliate Marketing नज़र आया हो. ये ऑनलाइन पैसा बनाने के कारगर और विश्वसनीय माध्यम है. सबसे पहले समझते हैं कि आखिर ये है क्या? एफिलिएट मार्केटिंग रिवेन्यु जनरेट करने का एक तरीका है. इसके तहत आप अलग-अलग कंपनियों के प्रोडक्ट को अपनी वेबसाइट, ब्लॉग आदि पर जगह देते हैं और जब कोई व्यक्ति उस लिंक पर क्लिक करके वो प्रोडक्ट खरीदता है, तो आपको उसके लिए कुछ कमीशन मिलता है. यानी बिना ज्यादा कुछ किए, आप अर्निंग कर सकते हैं. इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि आप किसी एक कंपनी के लिए काम नही करते. आप कई कंपनियों के प्रोडक्ट या सर्विसेज़ को प्रमोट करके कमीशन प्राप्त कर सकते हैं.

क्या इन्वेस्टमेंट ज़रूरी है?

एफिलिएट मार्केटिंग की एक और अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपको कोई निवेश नहीं करना पड़ता. एक सामान्य विक्रेता को पहले कंपनी से प्रोडक्ट खरीदने पड़ते हैं, उसके बाद वो उनकी बिक्री पर मुनाफा कमाता है. यहां आपको कोई प्रोडक्ट नहीं खरीदना, आपको बस कंपनियों के उत्पाद या सेवा को अपनी वेबसाइट/ब्लॉग/सोशल मीडिया आदि पर प्रमोट करना है. यह एक तरह से लो रिस्क वाला बिजनेस है, यदि आपको कुछ समझ नहीं आ रहा, या उम्मीद अनुरूप बिक्री नहीं हो रही, तो आप इसे बंद भी कर सकते हैं. हालांकि, इसे शुरू करने से पहले आपको बस इतना ध्यान रखना है कि आपकी वेबसाइट/ब्लॉग आदि पर ट्रैफिक अच्छा हो. यानी हर दिन कई लोग उस पर विजिट करते हों. तभी बिक्री की संभावना बढ़ेगी.

कैसे करता है काम?

कई कंपनियां Affiliate Program ऑफर करती हैं. जब आप यह प्रोग्राम जॉइन करते हैं, तो संबंधित कंपनी के पास आपका एक अकाउंट क्रिएट हो जाता है. जहां अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि फैशन, इलेक्ट्रॉनिक इत्यादि में प्रोडक्ट डिस्प्ले होते हैं. प्रत्येक प्रोडक्ट का आपको एक यूनिक Link मिलता है जिसे एफिलिएट लिंक कहा जाता है. आपको अपनी पसंद के प्रोडक्ट के लिंक को अपनी वेबसाइट/ब्लॉग में पोस्ट करना होता है. इसके बाद वो प्रोडक्ट वहां डिस्प्ले होने लगता है. यदि कोई उस लिंक पर क्लिक करके प्रोडक्ट खरीदता है तो उसके बदले में आपको कुछ कमीशन मिलता है.

किस Affiliate Network से जुड़ें?

वैसे तो इंटरनेट पर कई Affiliate Networks मौजूद हैं, लेकिन Amazon Associates (https://affiliate-program.amazon.in) और Flipkart Affiliate (https://affiliate.flipkart.com) सबसे ज्यादा ट्रस्टेड हैं. आपको बता दें कि हर कैटेगरी के प्रोडक्ट का कमीशन अलग है. साथ ही अलग-अलग Affiliates अलग-अलग Payment Modes offer करते हैं. जैसे कि Cheque, Wire transfer, PayPal आदि.

क्या रणनीति अपनाएं

कोशिश करें कि आपका ब्लॉग या वेबसाइट जिस कंटेंट पर आधारित है, उसी से मिलते-जुलते प्रोडक्ट का लिंक इन्सर्ट करें. उदाहरण के तौर पर, यदि आप गैजेट आदि पर लिखते हैं, मोबाइल फोन, मोबाइल एक्सेसरीज आदि से लिंक इन्सर्ट करें, इस तरह के प्रोडक्ट पर कमीशन भी अच्छा खासा मिलता है. हमेशा ध्यान रखें कि आप खुद उस लिंक से कभी परचेज न करें और न ही अपनी फैमिली को ऐसा करने को कहें.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

15 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

17 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

19 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

19 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

19 hours ago


बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

15 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

22 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

17 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

19 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

19 hours ago