होम / बिजनेस / जानते हैं महिंद्रा ग्रुप के CEO को मिलती है कितनी सैलरी, सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे

जानते हैं महिंद्रा ग्रुप के CEO को मिलती है कितनी सैलरी, सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे

महिंद्रा एंड महिंद्रा के सीईओ की सैलरी में हुआ ये बदलाव 31 मार्च 2025 तक जारी रहेगा, मौजूदा समय वो कंपनी के एमडी और सीईओ हैं. उनके पास समूह में कई जिम्‍मेदारियां हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मौजूदा समय में सभी कंपनियों में सैलरी को रिव्‍यू किया जा रहा है. एक ओर जहां कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी हो रही है वहीं दूसरी ओर कंपनी के सीईओ की सैलरी को भी उनकी परफॉरमेंस के आधार पर रिव्‍यू किया जा रहा है. क्‍या आप जानते हैं जानी मानी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के सीईओ की सैलरी रिव्‍यू होने के बाद कितनी हो गई है. इस साल में उनकी सैलरी में जबरदस्त इजाफा हुआ है. कंपनी के सीईओ डॉ. अनीश शाह की सैलरी 18 -30 लाख के दायरे से बढ़कर 30-55 लाख के दायरे में पहुंच गई है.

कब कंपनी से जुड़े डॉ. अनीश शाह
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिंद्रा एंड महिंद्रा के मौजूदा सीईओ डॉ. अनीश शाह 2014 में इस समूह के साथ बतौर अध्यक्ष (स्‍ट्रैटजी) के रूप में शामिल हुए और उन्‍होंने सभी व्‍यवसायों में बेहतर रणनीति के साथ मिलकर काम किया. उसके बाद उन्‍हें 2019 में कंपनी का डिप्‍टी एमडी और सीएफओ नियुक्‍त कर दिया गया. उनकी बेहतरीन परफॉरमेंस का नतीजा है कि आज उनकी सैलरी 1 अगस्त, 2023 से मौजूदा 18 लाख रुपये से 30 लाख रुपये प्रति माह से बढ़कर 30 लाख रुपये से 55 लाख रुपये प्रति माह तक पहुंचने जा रही है. उनकी सैलरी में हुआ ये बदलाव 31 मार्च 2025 तक प्रभावी रहेगा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक बार ये वेतन बढ़ोतरी लागू होने के बाद 2024-25 तक उनकी सालाना वेतन बढ़ोतरी 235 प्रतिशत से कम नहीं होगी. उनकी सैलरी की गणना उनके परफॉरमेंस और कंपनी की परफॉरमेंस के आधार पर की जाती है. 

डॉ. अनीश शाह के पास कितने हैं शेयर 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले जब कंपनी की बैठक हुई थी तो बोर्ड ने बतौर प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में डॉ. अनीश शाह की सैलरी 2 अप्रैल, 2021 से 31 मार्च, 2025 (दोनों दिन सम्मिलित) 18,00,000 से रु. तक 30,00,000 प्रति माह तक की मंजूरी दी थी. इसके अतिरिक्‍त बोर्ड ने ये भी कहा कि उनका प्रॉफिट और परफॉरमेंस  वेतन एनुअल बेसिक सैलरी के 200 प्रतिशत और 150 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए. 31 मार्च, 2023 को समाप्त हुए इस फाइनेंसियल वर्ष के दौरान शाह का कंपनसेशन ESPO को छोड़कर 12.46 करोड़ रुपये और ESPO के मूल्य सहित 16.44 करोड़ रुपये था. इस साल 31 मार्च तक शाह के पास ग्रुप में 1,88,882 शेयर हैं.

कहां-कहां की देख रहे हैं जिम्‍मेदारी 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में देखा जाए तो डॉ. अनीश शाह वर्तमान में महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और महिंद्रा लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के अध्यक्ष, महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स लिमिटेड, टेक महिंद्रा लिमिटेड, महिंद्रा हॉलीडेज के गैर-कार्यकारी और गैर-स्वतंत्र निदेशक हैं एंड रिसॉर्ट्स इंडिया लिमिटेड, टेक महिंद्रा फाउंडेशन के अतिरिक्त निदेशक और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के निदेशक और वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी हैं.  डॉ. अनीश शाह 2014 ने एम एंड एम समूह में समूह अध्यक्ष (रणनीति) के रूप में शामिल हुए और प्रमुख रणनीतिक पहलों और डिजिटलीकरण और डेटा विज्ञान जैसी निर्मित क्षमताओं पर सभी बिजनेस के साथ मिलकर काम किया. महिंद्रा समूह के सीईओ के रूप में उनकी भूमिका में सभी बिजनेस हाउसों की निगरानी करना शामिल है, जो 20 इंडस्‍ट्री और 100 से अधिक देशों में 2,60,000 से अधिक कर्मचारियों को रोजगार देता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

20 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

22 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

1 day ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

1 day ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

1 day ago


बड़ी खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

4 hours ago

सरकारी खजाने में बंपर उछाल! कॉरपोरेट टैक्स के दम पर डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन ₹6.51 लाख करोड़ के पार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक, 13 जुलाई तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.40 फीसदी बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये हो गया.

56 minutes ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

5 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

4 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

22 hours ago